Get App

Shikhar Dhawan: बाली वॉटरफॉल में बीवी रोमांटिक हुए शिखर धवन, कपल की इंटीमेट फोटोज से सोशल मीडिया का चढ़ा पारा

Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने लाइफ में मूव ऑन करके दूसरी शादी कर ली है। अब क्रिकेटर अपनी वाइफ सोफी साइन के साथ नई लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हाल में कपल बाली पहुंचा है, जहां से फैंस के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज को शेयर किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 4:22 PM
Shikhar Dhawan: बाली वॉटरफॉल में बीवी रोमांटिक हुए शिखर धवन, कपल की इंटीमेट फोटोज से सोशल मीडिया का चढ़ा पारा
मिस्टर और मिसेज धवन की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है।

Shikhar Dhawan: पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ इंडोनेशिया में वेकेशन मना रहे हैं। हाल ही में इस कपल ने रतु नियांग शक्ति मंदिर का दर्शन किया। तस्वीरों में उन्हें पहाड़ों के बीच प्रार्थना करते और पूजा करते देखा जा सकता है।

ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए धवन ने लिखा, “कुछ स्थान आपकी आत्मा पर गहरी छाप छोड़ जाते हैं। ओम शांति…”। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते ही तुरंत ऑनलाइन वायरल हो गए। फैंस ने इस कपल पर प्यार बरसाया और उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे प्यारे कपल्स में से एक बताया।

बात करें सोफी की तो मिसेज धवन सोफी शाइन आयरलैंड से हैं और उन्होंने अपने दम पर अपना करियर बनाया है। कैसलरॉय कॉलेज से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें