Eetha News Poster: मां लक्ष्मी बन श्रद्धा कपूर ने दिया फैंस को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, नया पोस्टर शेयर कर 'धनतेरस' किया विश

Eetha News Poster: आज यानी 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अपने लक्ष्मी लुक शेयर करते हुए ईठा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 4:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने प्रस्तुत किया है और इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है।

Eetha News Poster: कुछ दिन पहले ही श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईठा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक ऐसी मशहूर कलाकार का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी एक अलग पहचान बनाई। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें 'ईठा बाई' के रूप में श्रद्धा कपूर की पहली झलक देखने को मिलती है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।

श्रद्धा कपूर का नया लुक

अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने ईठा फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में श्रद्धा कपूर माता लक्ष्मी के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने सिर पर भारी भरकम मुकुट, हैवी ज्वैलरी, पिंक साड़ी कैरी की है। इस लुक में एक्ट्रेस बिल्कुल माता लक्ष्मी की वाइब दे रही हैं। लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)


कैप्शन में लिखा खास मैसेज

अपने नए पोस्टर के साथ श्रद्धा कपूर ने खास कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ये दिवाली... ईठा वाली! आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!सोशल मीडिया पर यूजर्स को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आ रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन में हर कोई श्रद्धा की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

ईठा फिल्म के बारे में

यह फिल्म लावणी और तमाशा की सांस्कृतिक जड़ों पर प्रकाश डालती है और उन महिलाओं को भी सामने लाती है जिन्होंने इन परंपराओं को जीवित रखा है। ईथा बाई के सफर के जरिए यह उस कला रूप का जश्न मनाती है जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का एक अहम हिस्सा रहा है। ट्रेलर में नौवारी साड़ी को लेकर भी एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है, जिसमें एक किरदार बताता है कि यह सिर्फ एक पहनावा नहीं बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। यह मराठी महिलाओं के गौरव, पहचान और परंपराओं का प्रतीक है।

दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने प्रस्तुत किया है और इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है। 'ईठा' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।