Eetha News Poster: कुछ दिन पहले ही श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईठा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक ऐसी मशहूर कलाकार का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी एक अलग पहचान बनाई। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें 'ईठा बाई' के रूप में श्रद्धा कपूर की पहली झलक देखने को मिलती है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।
