Vvan: मुंबई कॉमिक कॉन में दिखेगा 'Vvan' का जलवा, एकता कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बने स्पेशल मेहमान

Vvan: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर लगातार फैंस का एक्साइमेंट बढ़ने वाला है। जल्द ही फिल्म की पूरी टीम मेगा ईवेंट में नजर आने वाली है।

अपडेटेड May 07, 2026 पर 5:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'Vvan' को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है।

Vvan: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'Vvan' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के एकदम नए अवतारों के साथ, यह फिल्म लगातार दर्शकों को रोमांचित कर रही है। हर नए खुलासे के साथ, मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

​अब यह एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता आर कपूर और अरुणभ कुमार मुंबई कॉमिक कॉन में 'Vvan' की ग्रैंड अनवीलिंग के लिए तैयार हैं। फिल्म के यूनिवर्स को और बड़ा करते हुए, टीम 'द लीजेंड ऑफ Vvan' कॉमिक लॉन्च करेगी। इवेंट के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी शेयर की है और फैन्स को इस बड़े पल का गवाह बनने के लिए इनवाइट किया है।

​पोस्ट का कैप्शन था, "एक नई दुनिया की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता आर कपूर और अरुणभ कुमार को LIVE देखें, क्योंकि वे मुंबई कॉमिक कॉन में इंडसवर्स (Indusverse) के साथ 'Vvan' का अनावरण करेंगे और 'द लीजेंड ऑफ Vvan' कॉमिक लॉन्च करेंगे।


बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह खबर साझा फिल्म की रिलीज टलने की खबर दी थी। उन्होंने लिखा था, “एकता आर कपूर और टीवीएफ की सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘वन’ की रिलीज डेट तय हो गई है… 28 अगस्त 2026 को लोककथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘वन’ रिलीज हो रही है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है।

'Vvan' को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है, और इसकी कहानी अरुणभ कुमार ने लिखी है। इसमें मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।