Sister Midnight On OTT: राधिका आप्टे की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' अपने ओटीटी रिलीज हो गई है। फैंस बेसब्री से फिल्म को ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म 30 मई 2025 को थिएटर में यह रिलीज हुई थी। ओटीटी पर रिलीज के बाद से ही इस डार्क कॉमेडी फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। राधिका आप्टे की ये फिल्म शादी, पहचान और भीतर छिपे विरोध को अलग अंदाज में दिखाती है, जहां अजीब सा ह्यूमर कहानी का अहम हिस्सा बन जाता है। अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए है तो अब आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
कहां देखें सिस्टर मिडनाइट
दर्शक अब सिस्टर मिडनाइट को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। ये फिल्म ऐमेजॉन प्राइम वीडियो और JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शकों की सुविधा के लिए इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में उपलब्ध कराया गया है। इस फिल्म को करण कंधारी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। प्रोडक्शन का काम एलेस्टेयर क्लार्क और एना ग्रिफिन ने Film4, ग्रिफिन पिक्चर्स, वेलिंगटन फिल्म्स और BFI के साथ मिलकर किया है।
फिल्म सिस्टर मिडनाइट पहली बार 19 मई 2024 को कान्स फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट सेक्शन में दिखाई गई थी। इसके बाद इस फिल्म को 78वें BAFTA अवॉर्ड्स में आउटस्टैंडिंग डेब्यू कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला, जो टीम के लिए बड़ी उपलब्धि रही। फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में राधिका आप्टे की एक्टिंग का काफी तारीफ की गई थी।
मुंबई में बनी सिस्टर मिडनाइट एक युवा महिला उमा की कहानी है, जो अपनी मर्जी के बिना हुई शादी में खुद को बंधा हुआ महसूस करती है। वह अपना गुस्सा खुलकर नहीं दिखाती, बल्कि चुप्पी और हल्के डार्क ह्यूमर के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करती है। कहानी समाज के दबाव, पहचान के टूटने और अंदर जमा गुस्से को दिखाती है।
उमा के किरदार में राधिका आप्टे ने दमदार एक्टिंग की है। उनके साथ सुभाष चंद्रा, स्मिता तांबे, छाया कदम और अशोक पाठक भी लीड रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक पॉल बैंक्स ने दिया है और एडिटिंग नेपोलियन स्ट्रैटोगियानाकिस ने की है, जो फिल्म के माहौल को और गहराई देती है।