Sonakshi Sinha: सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते मामलों के बीच, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने खुलकर इस बात पर राय रखी है कि यह चलन कितना परेशान कर देने वाला हो गया है। उन्होंने बताया कि एक्टर्स और फिल्म समीक्षकों पर बिना किसी सबूत के हमले बढ़ रहे हैं, और अनियंत्रित ऑनलाइन ट्रोलिंग को नियंत्रित करने के लिए सख्त साइबर कानूनों की आवश्यकता पर जोर दिया।
