Sonam Kapoor-Anand Ahuja: सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने लंदन में खरीदे 5 फ्लैट, पड़ोसियों का फूटा गुस्सा

Sonam Kapoor-Anand Ahuja: रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लंदन में 5 फ्लैट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 51 करोड़ बताई जा रही है। वहीं उनके इस कदम से वहां के पड़ोसी काफी नाराज है।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
रिपोर्ट में कहा गया है कि आपत्तियों और अपीलों सहित लगभग तीन साल के योजना विवाद के बाद, रिनोवेशन प्लानिंग को इस महीने की शुरुआत में मंजूरी मिल गई। हालांकि, तब से कपल का पड़ोसियों के साथ तनाव बढ़ गया है।

Sonam Kapoor-Anand Ahuja: डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर और उनके बिजनेसमेन पति आनंद आहूजा का लंदन के नॉटिंग हिल स्थित आलीशान बंगला पड़ोसी निवासियों के साथ विवाद का केंद्र बन गया है। इस कपल ने तीन साल पहले नॉटिंग हिल में स्थित इस 200 साल पुराने बंगले को लगभग 270 करोड़ रुपये में खरीदा था। संपत्ति खरीदने के तुरंत बाद, उन्होंने रिनोवेशन का प्रस्ताव रखा, जिसमें केवल चार बाहरी दीवारें ही बरकरार रखी जानी थीं। प्लान के मुताबिक में बेसमेंट में स्विमिंग पूल और बास्केटबॉल कोर्ट शामिल थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आपत्तियों और अपीलों सहित लगभग तीन साल के योजना विवाद के बाद, रिनोवेशन प्लानिंग को इस महीने की शुरुआत में मंजूरी मिल गई। हालांकि, तब से कपल का पड़ोसियों के साथ तनाव बढ़ गया है। डेली मेल के अनुसार कपल से जुड़ी एक कंपनी ने हिलक्रेस्ट नामक एक पड़ोसी आवासीय इमारत में लगभग 51 करोड़ रुपये में पांच फ्लैट भी खरीदे हैं। कुछ निवासियों का दावा है कि इन फ्लैटों का इस्तेमाल बंगले में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए "सर्वेंट क्वार्टर" के रूप में किया जा सकता है।

कपल के एक प्रतिनिधि ने प्रकाशन को बताया कि फ्लैट खरीदने वाली कंपनी में सोनम कपूर की कोई सीधी भागीदारी नहीं थी। प्रतिनिधि ने कहा कि अपार्टमेंट पूरी तरह से निवेश के उद्देश्य से खरीदे गए हैं। प्रकाशन से निवासियों ने कहा कि कपल के फेमस होने के कारण वे सार्वजनिक रूप से विरोध करने से डरते हैं।


एक मकान मालिक ने डेली मेल को बताया, "हमें सिर्फ इसलिए बोलने से मना जा रहा है, क्योंकि वे शक्तिशाली हैं। हमने यहां एक सामुदायिक भावना विकसित की है और यह बदल रही है क्योंकि कुछ अरबपति हमारे घर को एक और खेल का मैदान बनाना चाहते हैं।"

निवासी ने आगे कहा, "अगर वे तथाकथित 'सामाजिक आवास' से लोगों को अंदर आने देते हैं तो यह और भी बदल जाएगा। यह एक अजीब धमकी है। यह सब कुछ घिनौना है। कुछ फ्लैटों में तो अब कोई रह भी नहीं रहा है। कुछ की मरम्मत चल रही है। लेकिन पर्दे के पीछे वे यहां होने वाली हर चीज पर अपना दबदबा रखते हैं। यह कैसे स्वीकार्य है?"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निवासियों को एक निजी बैठक के दौरान चेतावनी दी गई थी कि आपत्ति जारी रखने पर फ्लैटों को "सामाजिक आवास" के लिए खोला जा सकता है। एक अन्य निवासी ने कहा कि मकान मालिकों को डर था कि अगर वे मीडिया से बात करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नए खरीदे गए फ्लैटों के अलावा, सोनम और आनंद के पास मुंबई और दिल्ली में घरों के अलावा नॉटिंग हिल में एक और अपार्टमेंट और एक स्टूडियो भी है। आनंद आहूजा भारत के सबसे बड़े वस्त्र निर्माताओं में से एक, शाही एक्सपोर्ट्स के अरबपति परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे फैशन लेबल भाने के संस्थापक और स्नीकर रिटेलर वेज नॉन वेज के सह-संस्थापक भी हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, 2018 को हुई थी। इस कपल के दो बेटे हैं - वायु, जिनका जन्म अगस्त 2022 में हुआ था, और उनका छोटा बेटा रुद्रलोक, जिसका जन्म 29 मार्च, 2026 को हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।