Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने को लेकर अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस ने भले ही कह दिया हो कि दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं हैं। लेकिन ठग सुकेश आए दिन जैकी के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटता हैं। अब एक बार फिर उसने कुछ ऐसी ही किया। जैकलीन फर्नांडिस का गाना दम दम देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस को गिफ्ट देने का ऐलान कर दिया है।
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के नाम एक लेटर लिखा है। लेटर में लिखा गया है कि- मैंने तुम्हारा नया गाना ‘दम दम’ देखा है। यह मुझे काफी पसंद आय़ा है। गाने की हर लाइन को मैंने खुद से और हमारी कहानी से जोड़कर महसूस किया है। गाने की ये लाइन तेरे बिना निकले है दम-दम, सासें हैं सीने में कम-कम...मौजूदा हमारे हालात पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं बेबी। तुम्हारे पास कई गाने आते होंगे, पर तुमने हमारी कहानी पर फिट बैठता गाना किया। ये मेरे प्रति तुम्हारे प्यार को दर्शता है।
इतना ही नहीं ठग सुकेश ने गाने को प्रमोट करने के लिए एक बड़ा ऐलान तक कर डाला है। सुकेश ने जैकलीन के फैंस के लिए एक लकी ड्रॉ निकालने का ऐलान किया है। सुकेस ने अपने लेटर में लिखा अब मेरी बारी है बेबी, मैं इस गाने को 2025 का सबसे पॉपुलर गाना बना दूंगा। मैं इस गाने के कमेंट से 10 लकी यूजर्स को चुनकर फिली फर्निस्ड 2 BHK फ्लैट दूंगा, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए होगी।
बता दें कि 200 करोड़ के मनी लॉंड्रिंग केस में ठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल की हवा खानी पड़ रही हैं। जैकलीन सुकेश के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं। वहीं सुकेश के पकड़े जाने के बाद से एक्ट्रेस के लिए भी काफी मुसीबतें खड़ी हो गई थीं। वहीं आए दिन सुकेश के जैकलीन के नाम ओपन लेटर सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचाते रहते हैं।