Peddi: पेड्डी रिलीज डेट इवेंट में सुकुमार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, राम चरण की परफॉर्मेंस के बारे में जानें क्या कहा!

Peddi: पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे।

अपडेटेड May 02, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Peddi: पेड्डी साल की सबसे बड़ी फिल्म है, जो 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। राम चरण के साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इसका शानदार संगीत ए.आर.रहमान ने दिया है। पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस और इंडस्ट्री दोनों में जबरदस्त चर्चा है। बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज डेट का ऐलान कर हलचल मचा दी। फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होगी और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है, जो आईपीएल सीजन खत्म होते ही एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका करने वाली है।

पेड्डी की रिलीज डेट अनाउंसमेंट इवेंट सच में एक मेगा इवेंट था, जहां जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। इवेंट में डायरेक्टर बुची बाबू सना ने कहा, "पेड्डी को अपने दिल से निकालना इतना आसान नहीं है।" वहीं पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार भी इवेंट में पहुंचे और उन्होंने कहा, "राम चरण की ऐसी परफॉर्मेंस आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।" प्रोड्यूसर वेंकट सतीश किलारू ने कहा,"पेड्डी एक इमोशनल राइड है!" और डीओपी आर. रत्नावेलु ने कहा, "हमने कमर्शियल तरीके से कुछ अलग करने की कोशिश की है और ये बहुत बड़ा काम करेगा।"


हर नए कंटेंट के साथ पेड्डी सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल होती जा रही है। जो भी कंटेंट रिलीज हुआ है, उसने शानदार असर छोड़ा है। चाहे टीजर हो, "चिकिरी चिकिरी" गाना हो, "राय राय रा रा" गाना हो या पोस्टर्स, हर चीज ने हमें पेड्डी की दुनिया में एक अलग अंदाज में लेकर गया है। यह पूरी तरह कंटेंट की सफलता है, बिना किसी दिखावे के।

पेड्डी का पहला गाना "चिकिरी चिकिरी" रिलीज होते ही जबरदस्त चर्चा में आ गया था। लोगों को इसका फ्रेश वाइब और ए. आर. रहमान का खास टच काफी पसंद आया। यह गाना तेजी से लोगों से जुड़ा और अब तक सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट दिखाता है।

इस जोश को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने दूसरा गाना "राय राय रा रा" रिलीज किया, जो एक हाई-एनर्जी ट्रैक है और आते ही ऑनलाइन छा गया। इस गाने ने यूट्यूब पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस की बेसब्री और बढ़ गई है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित पेड्डी में राम चरण टाइटल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत प्रोड्यूस किया है, साथ ही मशहूर प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स भी इससे जुड़े हैं। यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।