Sunita Ahuja: 'बता दूं मेरा निशाना चूकता नहीं हैं....', गोविंदा के पैर में लगी गोली के बाद हुई ट्रोलिंग पर सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट

Sunita Ahuja: हाल में ही सुनीता आहूजा ने अपने आने वाले शो 'लॉक अप 2' को लेकर खुलकर बात की है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गोविंदा के पैर पर लगी गोली के बाद हुई ट्रोलिंग पर हैरान कर देने वाली बात कही हैं।

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुनीता एक बार गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर को हाई लाइट किया। सुनीता ने कहा कि बॉलीवुड एक्टर्स की लाइफ ऐसी ही होती है और उनकी बीवियों को ये सब झेलना पड़ता है।

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि वह रियलिटी शो 'लॉक अप सीज़न 2' में हिस्सा लेने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब शो में हिस्सा लेने की बात गोविंदा को पता चली तो वह काफी परेशान हो गए। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा को लेकर काफी कुछ कहा। हालांकि इस बार वह एक्टर की तरफदारी करते हुए नजर आईं।

मेरा पति मैं कुछ भी बोलूं

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच अनबन खुलकर दुनिया के सामने हैं। सुनीता बीते दो साल से खुलकर अपने रिश्ते के बारे में काफी कुछ बोल रही हैं। अब हाल में जब उनसे शो और गोविंदा की टेंशन को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो मेरा पति है, मैं कुछ भी उसको बोल सकती हूं। लेकिन कोई तीसरा अगर उसके बारे में कुछ बोला मैं बर्दाश्त नहीं करने हूं। कोई और उसपर उंगली उठा नहीं सकता है।


गोली लगने पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

वहीं सुनीता ने खुलकर गोविंदा के पैर पर लगी गोली वाले हादसे पर भी बात की। उन्होंने कहा, "अगर आप सुन रहे हैं, तो ध्यान से सुनिए भाई। जब उसके पैर पर गोली लगी तो लोगों ने मुझे ट्रोल किया और फालतू बातें की गईं। जबकि उस समय में शहर में ही नहीं थी खाटू श्याम के दर्शन करने गई थी। गोली लगने के पीछे कोई तो वजह होगी न? मैं एक बात और क्लीयर कर दूं कि मेरा निशाना कभी चूकता नहीं है।

उसके कई अफेयर्स रहे

सुनीता एक बार गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर को हाई लाइट किया। सुनीता ने कहा कि बॉलीवुड एक्टर्स की लाइफ ऐसी ही होती है और उनकी बीवियों को ये सब झेलना पड़ता है। गोविंदा के कई अफेयर्स रहे हैं। उसके साथ इतने साल गुजाररने के बाद मैं उसके जैसा पति तो नहीं पर बेटा जरूर डिजर्व करती हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।