Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि वह रियलिटी शो 'लॉक अप सीज़न 2' में हिस्सा लेने वाली हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब शो में हिस्सा लेने की बात गोविंदा को पता चली तो वह काफी परेशान हो गए। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा को लेकर काफी कुछ कहा। हालांकि इस बार वह एक्टर की तरफदारी करते हुए नजर आईं।
