Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की प्रॉपर्टी विवाद में आया नया मोड़, करिश्मा के बच्चों के वकील बोले अकाउंट से गायब हैं पैसे

Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के वकील ने हाल में ही दावा किया है कि दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर ने वसीयत में, जो भी पैसे का जिक्र किया है, वो बैंक अकाउंट में नहीं हैं।

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 1:43 PM
संजय कपूर की प्रॉपर्टी विवाद में आया नया मोड़

Sunjay Kapur Property Dispute: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार में सपत्ति विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन केस में नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। करीब 30 हजार करोड़ की संपत्ति का बंटवारा होना मुश्किल दिख रहा है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोर्ट ने प्रिया पर उनके पति की संपत्ति का खुलासा नहीं करने की मांग को लेकर सवाल उठाया है। उधर, संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के वकील के नए दावे ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया है। वकील ने दावा किया है कि दिवंगत उद्योगपति ने वसीयत में जिन पैसों का जिक्र किया था, वो बैंक अकाउंट से गायब हो गए हैं। अकाउंट में एक पैसा नहीं हैं।

जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया सचदेवा से पूछा है कि आखिर हम इसे सील बंद लिफाफे में कितने दिन तक रखे रहें। कोर्ट की प्रक्रिया की भी एक तय समय सीमा होती है। मैं ये आदेश कैसे जारी करूं? मुझे ऐसे जजमेंट दिखाइए, जिसमें कहा गया हो कि इसे गोपनीय रखा जाना उचित हैं। प्रिया ने कोर्ट को बताया कि वो कुछ भी छिपाना नहीं चाह रही हैं, लेकिन वो करिश्मा कपूर से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर हस्ताक्षर करना चाहती हैं।


आपको बता दें कि उद्योगपति संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट ने एक आवेदन दिया है। दायर आवेदन में उन्होंने अपने दिवंगत पति की निजी संपत्ति का खुलासा न करने की मांग कर दी है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में एक नॉन- डिस्क्लोजर एग्रीमेंट को भी मांगा है।

अपने दायर आवेदन में, प्रिया कपूर ने कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चों और सास रानी कपूर को "साइबर सुरक्षा" और अन्य सुरक्षा मुद्दों के कारण एक नॉन- डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन करने होंगे। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी थीं। पिछली सुनवाई में, अदालत ने प्रिया कपूर को अपने दिवंगत पति की निजी संपत्ति का पूरा विवरण देने को कहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।