Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari अब इस दिन होगी रिलीज, जानें क्यों टली रिलीज

वरुण धवन की आने वाली फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की रिलीज को लेकर नया अपडेट आया है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। रिलीज की नई डेट का ऐलान किया गया है, लेकिन इस दिन कई फिल्मों के साथ उसकी क्लैश की संभावना बन रही है। इस वजह से फैंस काफी चिंतित हैं।

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement

वरुण धवन अपनी अगली फिल्म की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का नाम है Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari। इसमें वह जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। अब ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म के मेकर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी एक पोस्ट शेयर कर दी। मेकर्स ने इस घोषणा के लिए वरुण की फोटो वाला पोस्टर नई डेट के साथ जारी किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सनी संस्कारी की शायरी - 'ये आंसू हैं मेरे समुंदर का जल नहीं, ये आंसू हैं मेरे समुंदर का जल नहीं, बारिश का क्या भरोसा, आज है कल नहीं।’

वरुण की आगामी फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी और अब इसे 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के अलावा वरुण सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ और 'है जवानी तो इश्क होना' फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं।

मेकर्स ने Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari की रिलीज डेट की घोषणा तो कर दी है, मगर इससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इसकी वजह ये है कि कई फिल्मों के मेकर्स 2 अक्टूर को गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टियों को भुनाने का सपना संजोए बैठे हैं। इनमें एक ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' है। यह फिल्म भी इसी दिन रिलीज होगी। इसके अलावा इसी दिन हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' भी आएगी।

तीन फिल्मों के एक दिन रिलीज होने से फैन काफी चिंतित हैं। उन्होंने मेकर्स से क्लैश टालने की अपील की है। तीन फिल्मों के एक दिन रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस किसे मालामाल करेगा और किसे कंगाल, ये कहना मुश्किल होगा। इस बीच, एक खबर ये भी है कि 'जॉली LLB 3' भी गांधी जयंती के मौके पर थिएटर्स में आ सकती है।

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस तरह Kriti Sanon ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर


MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 15, 2025 10:53 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।