Thalapathy Vijay: थलपति विजय ने फैंस के लिए छोड़ा सिनेमा, मलेशिया इवेंट में कही दिल छू लेने वाली बात

Thalapathy Vijay:साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने अपने करियर और फैन्स के प्रति समर्पण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हाल ही में चेन्नई में आयोजित उनकी आगामी फिल्म ‘जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में विजय ने कहा कि उन्होंने सिनेमा को छोड़ने का फैसला अपने फैन्स के लिए लिया है।

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 5:39 PM

सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' के ऑडियो लॉन्च में भावुक होकर ऐलान किया कि उन्होंने फैंस के लिए एक्टिंग छोड़ दी है। मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए इस भव्य इवेंट में विजय ने कहा कि फैंस ने उन्हें रेत का घर सोचकर दिया, लेकिन उन्होंने महल और 'कोट्टई' (किला) बना दिया।

फैंस को समर्पित भावुक भाषण

27 दिसंबर को बुकित जलील स्टेडियम में हुए 'थलपति तिरुविज्हा' इवेंट में करीब 1 लाख फैंस जुटे थो। विजय ने कहा, "सिनेमा में आया तो सोचा छोटा सा रेत का घर बनाऊंगा, लेकिन आपने महल और किला दिया। जिन्होंने मेरे लिए सब छोड़ा, मैं उनके लिए सिनेमा छोड़ रहा हूं।" तमिलनाडु में 'कोट्टई' फोर्ट सेंट जॉर्ज का प्रतीक है, जहां विधानसभा और सीएम ऑफिस है। ये विजय का राजनीति में पूर्ण प्रवेश से पहले सिनेमा को विदाई थी। मलेशियाई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड भी बना।

भव्य इवेंट और स्टार्स की मौजूदगी


इवेंट में टिप्पू, अनुराधा श्रीराम, सैंधवी जैसे सिंगर्स ने 'थलपति कचेरी' और 'ओरु पेरे वरलाारू' जैसे गाने गाए। म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने विजय के हिट्स का 45 मिनट मेलोडी गाया। डायरेक्टर्स एटली, नेल्सन, लोकेश कनगराज ने अपने अनुभव शेयर किए। कड़ी सुरक्षा और 'नो पॉलिटिक्स' नियम के बीच लाइव परफॉर्मेंस हुए। 4 जनवरी 2026 को जी तमिल पर टेलीकास्ट होगा।

फिल्म की रिलीज और स्टार कास्ट

'जना नायकन' में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिथा बैजू, प्रकाश राज, गौतम मेनन, प्रियामणि, नरेन हैं। डायरेक्टर एच विनोथ की ये पॉलिटिकल एक्शन फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल पर रिलीज होगी, जो प्रभास की 'द राजा साब' से भिड़ेगी। विजय के फैंस के लिए ये आखिरी मौका है उनके हीरो को स्क्रीन पर देखने का। ये इवेंट दिखाता है कि सच्चा स्टारडम फैंस की ताकत से बनता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।