Border 2 Teaser out: बॉर्डर 2’ का धांसू टीजर रिलीज, सनी देओल की दहाड़ से कांपेगा पाकिस्तान, वरुण-दिलजीत-अहान की चौकड़ी ने मचाया बवाल!

Border 2 Teaser Out: सनी देओल की दमदार वापसी के साथ बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आए। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देशभक्ति का नया अध्याय पेश करेगी।

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 2:49 PM
तोपों की गूंज और सैनिकों का जोश, 'बॉर्डर 2' टीजर ने मचाया बवाल

विजय दिवस पर रिलीज हुए बॉर्डर 2 के टीजर ने फैंस को जोश से भर दिया है। सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह बनकर दुश्मनों पर गरजेगें। 1997 की क्लासिक का ये सीक्वल हाई-वोल्टेज एक्शन, इमोशनल ड्रामा और देशभक्ति से लबालब, जो 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर थिएटर्स में धमाल मचाएगा।

सनी देओल की दमदार वापसी

1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर में अपने जोशीले अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले सनी देओल अब एक बार फिर रणभूमि में लौट आए हैं। टीजर में उनकी गरजती आवाज और देशभक्ति से भरे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सनी देओल की मौजूदगी इस फिल्म को एक बार फिर भावनात्मक और शक्तिशाली बना रही है।

नई स्टारकास्ट की चमक


इस बार फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं। टीजर में इनकी झलक ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। वरुण का जोशीला अंदाज, दिलजीत का गहराई से भरा अभिनय और अहान शेट्टी का नया अवतार फिल्म को ताज़गी और विविधता दे रहे हैं।

टीजर की खासियत

टीजर में युद्ध के दृश्य बेहद भव्य और वास्तविक दिखाए गए हैं। सैनिकों की जंग, तोपों की आवाज और देशभक्ति से भरे संवाद दर्शकों को सीधे 1971 के युद्ध की याद दिलाते हैं। कई दर्शकों ने इसे “सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि” बताया है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।

रिलीज डेट

फिल्म को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह तारीख खास है क्योंकि गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दर्शकों को देशभक्ति का बड़ा तोहफा मिलेगा

फीमेल स्टार कास्ट

सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह महिलाओं के रोल्स में इस फिल्म में चमकने वाली हैं। पोस्टरों से बनी हाइप को टीजर ने पीक पर पहुंचा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।