The Kerala Story: अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' ने जीते 2 नेशनल अवॉर्ड, वजह आई सामने

The Kerala Story: अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' नें अपने नाम 2 नेशनल अवॉर्ड किए हैं। वहीं जूरी चेयरमैन और फिल्ममेकर ashutosh govarikar ने अब रिवील किया है कि आखिर इस फिल्म को दो अवॉर्ड क्यों दिए गए हैं।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement

The Kerala Story: 1 अगस्त को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है, जिसमें ‘द केरल स्टोरी’ को दो अवॉर्ड दिए गए हैं। सुदीप्तो सेन ने ‘द केरल स्टोरी’ के लिए बेस्ट निर्देशन का अवॉर्ड अपने नाम किया और प्रशांतु महापात्रा ने बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार जीता हैं। ये फिल्म अपने सब्जेक्ट के कारण काफी विवादों में रही हैं। कई लोगों ने इस फिल्म की निंदा करते हुए इसे प्रोपोगेंडा कहा था, तो कई ने कहा कि फैक्ट्स को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया है। "द केरल स्टोरी" को मिले दो नेशनल अवॉर्ड ने लोगों के मन में सवाल खड़े किए, जिसके बाद जूरी चेयरमैन और फिल्ममेकर ashutosh govarikar ने वजह को सबके सामने विस्तार से रखा है।

दरअसल जूरी के अध्यक्ष आशुतोष गोवारिकर ने हाल में ही मीडिया से इस बारे में खास बातचीत की हैं। फिल्म को मिला एक अवॉर्ड सिनेमैटोग्राफी का है। उन्होंने कहा कि "द केरल स्टोरी" की सिनेमैटोग्राफी बहुत ही स्टार्क और रियलिस्टिक हैं। इसने कभी भी फिल्म पर नेरेटिव हावी नहीं दिया, इमेज रियलिटी के दायरे में बनाए गए हैं। इसलिए इसे सम्मान से नवाजा गया है।

वहीं सुदीप्तो सेन को मिले पुरस्कार के बारे में गोवारिकर ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि यह एक मुश्किल विषय है और इसे क्लियरिटी के साथ व्यक्त करने के लिए, एक जूरी के रूप में हमें ये फिल्म सही लगी और हमने इसका चयन करना महसूस हुआ। गोवारिकर ने कहा कि जूरी ने "द केरला स्टोरी" के बारे में काफी विचार-विमर्श करके फैसला लिया है।


2023 में रिलीज़ होने वाली ‘द केरल स्टोरी’ में आईएसआईएस द्वारा केरल की महिलाओं के कथित कट्टरपंथ और तस्करी के मामले को दिखाया गया है, जिसे कई लोगों ने मिसलिडिंग बताकर प्रोपोगेंडा फिल्म बताया था। इस फिल्म को कई भारतीय राज्यों में बैन कर दिया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका अदा शर्मा ने निभाई थी। इसे सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया था। भारत में फिल्म ने 241.74 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

71st National Film Awards 2023: बॉलीवुड के किंग ने हासिल किया सबसे बड़ा खिताब, शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।