Friday OTT Release: स्ट्रेंजर थिंग्स 5 से लेकर एक दीवाने की दीवानियत तक, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्मे और वेब सीरीज... जानिए कहां देख सकेंगे?

Friday OTT Release: क्रिसमस की धूम में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के लिए धमाकेदार सरप्राइज पैक किया है। 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को नेटफ्लिक्स, जी5, लाइंसगेट प्ले पर एक से बढ़कर एक फिल्में और शो रिलीज हो रहे हैं। रोमांस, क्राइम कॉमेडी, सुपरनैचुरल थ्रिलर से लेकर पॉलिटिकल ड्रामा तक हर जॉनर का मजा लें सकते हैं।

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement

26 दिसंबर का शुक्रवार OTT दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। क्रिसमस वीकेंड पर Netflix, Prime Video और Zee5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स ने कई नई रिलीज लाइनअप की हैं। रोमांस से लेकर थ्रिलर और फैंटेसी तक, हर जॉनर का मजा इस हफ्ते मिलेगा। आइए जानते हैं एक-एक करके कौन सी फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं और क्यों ये खास हैं।

एक दीवाने की दीवानियत (Zee5)

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर यह इंटेंस रोमांटिक ड्रामा प्यार के अंधेरे रूप को दिखाता है। पावरफुल पॉलिटिशियन के बेटे विक्रमादित्य को सुपरस्टार अदा से पहली नजर का प्यार हो जाता है, जो जुनून में बदल जाता है। अदा के इनकार के बाद प्यार-नफरत-सत्ता का खतरनाक त्रिकोण बनता है। यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

रिवॉल्वर रीटा (Netflix)


तमिल क्राइम कॉमेडी में कीर्ति सुरेश ने मिडिल क्लास महिला रीटा का रोल किया है। परिवार गलती से गैंगस्टर को मार देता है, जिससे हिंसक गैंगवार छिड़ जाता है। राधिका सरथकुमार मां के रोल में धमाल मचाएंगी। यह फिल्म डार्क ह्यूमर और सस्पेंस का डबल तड़का है। नेटफ्लिक्स पर फ्राइडे से उपलब्ध है।

पॉवर बुक IV: फोर्स सीजन 3

टॉमी ईगन की शिकागो ड्रग वर्ल्ड की फाइनल चैप्टर आ चुका है। शहर पर कब्जे की जंग में डायमंड-जेनार्ड से राइवलरी, विश्वासघात और भारी कीमत चुकानी पड़ती है। एक्शन-ड्रामा और ससपेंस के लिए परफेक्ट है।

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5, वॉल्यूम 2 (Netflix)

फाइनल सीजन का क्लाइमेक्स फैंस को अपने ओर खीचेगा। वेकना के चंगुल से बच्चों को बचाने की जंग है। विल को महाशक्तियां मिलती हैं, इलेवन काली के साथ टीम-अप करती है। मैक्स-होली वेकना के माइंडस्केप से भागने को जूझते हैं। नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज उपलब्ध है।

क्रिसमस वीकेंड पर OTT प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के लिए रोमांस, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और फैंटेसी का पूरा पैकेज तैयार किया है। ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ से लेकर ‘Stranger Things Season 5 Volume 2’ तक, हर रिलीज अपने जॉनर में खास है। यह वीकेंड OTT दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।