Get App

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, बनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की बड़ी मिसाल

कश्मीरा शाह ने अपनी वजन बढ़ने की समस्या से जूझते हुए लॉकडाउन के दौरान डाइट और वर्कआउट से 14 किलो वजन घटाया। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने वजन को लेकर कई बातें साफ की और साथ ही ये भी बताया कि कैसे उन्हें मां बनने के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 8:24 PM
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, बनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की बड़ी मिसाल

कश्मीरा शाह जो बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने दुल्हन हम ले जाएंगे, हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे बिग बॉस 1, नच बलिए 3 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 2017 में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कई बदलाव देखे।

अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपनी वजन घटाने की कहानी साझा की जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी है। 52 साल की कश्मीरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में वजन बढ़ने की वजह से उन्हें कई अवसर खोने पड़े थे। खासकर 2017 में ट्विन्स की मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं और खुद का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो गया।

कश्मीरा ने साथ ही ये भी साफ किया कि IVF की कई कोशिशों और हार्मोनल दवाइयों के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था। 2020 के लॉकडाउन के दौरान जब जिम बंद थे और घर से बाहर निकलना कम हुआ, तब उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने स्वस्थ खानपान अपनाया, छोटे-छोटे हिस्सों में खाना शुरू किया और घर पर वर्कआउट करने लगीं।

कश्मीरा ने बताया कि लॉकडाउन के पहले तीन महीनों में उन्होंने काफी वजन कम कर लिया था, लेकिन असली बदलाव तब आया जब उन्होंने पूरी लगन से अपनी डाइट और एक्सरसाइज जारी रखी। अक्टूबर 2020 तक उन्होंने कुल 11 किलो वजन घटा लिया और फिर धीरे-धीरे और 2 किलो और कम किया। एक्ट्रेस ने वजन के कारण कई त्याग किए। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने मन के कपड़े और अपने पुराने कपड़े नहीं पहन पाती थी ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें