Baaghi 4 Teaser: 'हर आशिक एक विलेन है... ', टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त स्टारर 'बागी 4' का धांसू टीजर हुआ रिलीज

Baaghi 4 Teaser: बागी 4 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। लोगों को टाइगर और संजय का लुक काफी पसंद आ रहा है।

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त स्टारर 'बागी 4' का धांसू टीजर हुआ रिलीज

Baaghi 4 Teaser: बागी 4 का एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर को लोग पसंद कर रहे हैं। टीजर में काफी खून खराबा एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त और सोनम बाजवा भी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू भी हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं।

फिल्म का टीजर 1 मिनट 49 सेकंड अवधि का है। टीजर की शुरुआत में टाइगर, संजय, हरनाज और सोनम का भावुक रूप दिख रहा है। लेकिन जैसे-जैसे टीजर बढ़ता है कि फिर एक्शन चालू होता है। टाइगर और संजय दत्त का फिल्म में एक्शन अवतार ऐसा है, जो आपने पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखा होगा। दोनों एक्टर खतरनाक एक्शन करते दिख रहे हैं। टीजर में खून की नदियां बह रही हैं। दोनों का लुक खतरनाक है। टीजर में संजय दत्त को हाथ में बड़ा चाकू लेकर भागते हुए और जले हाथ से सिगार जलाते देख लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

वहीं सोनम बाजवा और हरनाज कौर संधू भी काफी एक्टिव मोड में दिख रही हैं। दोनों भी खतरनाक एक्शन करती दिखीं। टीजर में टाइगर के डायलॉग को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी डायलॉग डिलिवरी फैंस को पसंद आ रही है। 'कुंडी खड़काऊं या सीधा अंदर आऊं', 'हर आशिक एक विलेन है' जैसे डायलॉग फैंस का दिल जीत रहे हैं।


टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- बागी 4 से थिएटर स्टेडियम में तबदील होने वाला है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि खतरनाक लुक, अलग लेवल का खून खराबा देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म गेम चेंजर होने वाली है। बागी 4 मस्त होने वाली है।

बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के टीजर को CBFC से A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में एक्शन के साथ एक लव स्टोरी भी लोगों को मिलने वाली है। ए हर्षा ने फिल्म का निर्देशन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।