Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला को लगा 70 लाख का चूना, एक्ट्रेस का दावा लंदन एयरपोर्ट गहने हुए चोरी

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने हाल में ही शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि लंदन एयरपोर्ट से उनका 70 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया है। बैग काफी ढूंढा गया, पर नहीं मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि दो साल पहले भी उर्वशी को यहां चूना लग चुका है।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 11:21 AM
Story continues below Advertisement

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला आए दिन अपने बयानों और लुक्स को लेकर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। अब हाल में ही उन्होंने दावा किया है कि लंदन एयरपोर्ट से उनके 70 लाख रुपये के गहने को चुरा लिया गया है। एक बयान जारी कर उर्वशी रौतेला ने पूरी डिटेल को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बैग किस जगह से गायब हो गया और फिर मिला ही नहीं।

उर्वशी रौतेला ने दावा कहते हुए कहा कि हाल ही लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर पहुंची थी, जहां से 70 लाख के गहनों से भरा उनका लग्जरी सूटकेस चोरी हो गया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह विंबलडन देखने के लिए लंदन पहुंची थी और उसी दौरान उनका बैग लगेज बेल्ट से चुरा लिया गया है। उर्वशी के मुताबिक, उन्होंने अपने बैग को काफी खोजने की कोशिश की, पर वहीं नहीं मिला।

उर्वशी रौतेला की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा है, 'एक प्लैटिनम एमिरेट्स मेंबर और एक ग्लोबल आर्टिस्ट होने के नाते मैं विंबलडन पहुंची थी। मुझे यह बताते हुए बेहद अफसोस हो रहा है कि मुंबई से एमिरेट्स फ्लाइट लेने के बाद, लंदन गैटविक एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट से हमारा क्रिश्चियन डायर ब्राउन बैग चोरी किया गया। हमारे बैगेज टैग और टिकट होने के बावजूद, बैग बेल्ट एरिया से कैसे गायब हो सकता है, जो एयरपोर्ट पर सुरक्षा के उल्लंघन का गंभीर दर्शाता है।


टीम ने यह भी कहा कि यह मामला केवल बैग का नहीं है, यह सभी यात्रियों की जवाब देही का भी है, साथ ही सुरक्षा और सम्मान का मामला है। उर्वशी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने मदद के लिए एमिरेट्स और गैटविक एयरपोर्ट के अधिकारियों से मदद मांगी थी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।

साल 2023 में भी उर्वशी रौतेला के साथ चोरी का एक मामला हुआ था। तब वह अहमदाबाद में IND-PAK मैच देखने पहुंची थीं। उस दौरान उर्वशी रौतेला का 24 कैरेट गोल्ड का आईफोन चोरी हो गया था। इसके लिए उर्वशी रौतेला ने तब सोशल मीडिया पर पुलिस से मदद मांगी थी, जिसके कारण उनका मजाक बनाया गया था।

एक बार तो उर्वशी रौतेला पर ही चोरी के इल्जाम लगने लगे थे। वहीं 2020 में उन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा एक विदेशी लेखक का कंटेंट चोरी करने का भी आरोप लगाया गया था। उस विदेशी लेखक ने तब उर्वशी रौतेला को खूब डांट लगाई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सफाई दी थी कि यह काम उनका नहीं, बल्कि उनकी सोशल मीडिया टीम देखती है। उर्वशी कई बार ऐसे आरोपों पर घिर चुकी हैं। एक्ट्रेस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के ट्वीट पोस्ट चोरी करने के आरोप लग चुके हैं।

Kathal: ‘कटहल अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ ने अपने नाम किया नेशनल अवॉर्ड, एकता कपूर हुईं इमोशनल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।