Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने एआई से बनाई गई एक तस्वीर के बाद यूजर्स के बीच चल रही बहस का विरोध किया है, जिसमें उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस से की गई है। अभिनेत्री ने यूजर्स से फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की तुलना करना बंद करने का आग्रह किया।
साथ ही इस तरह की ऑनलाइन पोस्टों की निंदा की है। वायरल एआई तस्वीर में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनकी ग्लोबल फेम के आधार पर दिखाया गया है। उनमें से कुछ को सिंहासन के चारों ओर घुटनों पर बैठे हुए दिखाया गया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक प्रशंसक द्वारा बनाई गई एआई-फोटो ऑनलाइन प्रसारित हुई, जिसमें बॉलीवुड की कई प्रमुख अभिनेत्रियां दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय को ग्लोबल स्टारडम के मामले में टॉप पर दिखाया गया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा को सिंहासन पर बैठे हुए दर्शाया गया है।
वहीं दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित उनके बगल में खड़ी थीं। आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान और उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियों को घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया है और उनके नाम टैग किए गए हैं। उर्वशी ने बाद में इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर की और ऑनलाइन एक्ट्रेसेस की तुलना करने के कल्चर की आलोचना की।
उन्होंने लिखा कि मेरा मानना है कि हर अभिनेत्री की अपनी जर्नी, मेहनत और किस्मत होती है। महिलाओं की तुलना करना या प्रशंसकों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी करना केवल नकारात्मकता फैलाता है। आइए प्रतिभा, विकास और काइंडनेस का जश्न मनाएं। कृपया इस जहर को रोकें।”
इस साल 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली भारतीय हस्तियों में अभिनेत्री भी थीं। रेड कार्पेट पर ब्रूट के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "जब भी मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, मैं उर्वशी नहीं, बल्कि भारत होती हूं... मैंने वियतनाम के बेहद खूबसूरत डिजाइनर जोलीपोली का बनाया हुआ गाउन पहना है और 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।"