Get App

Urvashi Rautela: ऐश्वर्या राय के सामने घुटने टेकते हुए अपनी एआई फोटो देख उर्वशी रौतेला का चढ़ा पारा, बोलीं-'ये जहर फैलाना बंद करो'

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने एआई से बनीं एक ऐसी तस्वीर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को एक दूसरे से कमतर दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 10:16 AM
Urvashi Rautela: ऐश्वर्या राय के सामने घुटने टेकते हुए अपनी एआई फोटो देख उर्वशी रौतेला का चढ़ा पारा, बोलीं-'ये जहर फैलाना बंद करो'
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक प्रशंसक द्वारा बनाई गई एआई-फोटो ऑनलाइन प्रसारित हुई, जिसमें बॉलीवुड की कई प्रमुख अभिनेत्रियां दिखाई दे रही थीं।

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने एआई से बनाई गई एक तस्वीर के बाद यूजर्स के बीच चल रही बहस का विरोध किया है, जिसमें उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस से की गई है। अभिनेत्री ने यूजर्स से फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की तुलना करना बंद करने का आग्रह किया।

साथ ही इस तरह की ऑनलाइन पोस्टों की निंदा की है। वायरल एआई तस्वीर में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को उनकी ग्लोबल फेम के आधार पर दिखाया गया है। उनमें से कुछ को सिंहासन के चारों ओर घुटनों पर बैठे हुए दिखाया गया है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक प्रशंसक द्वारा बनाई गई एआई-फोटो ऑनलाइन प्रसारित हुई, जिसमें बॉलीवुड की कई प्रमुख अभिनेत्रियां दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय को ग्लोबल स्टारडम के मामले में टॉप पर दिखाया गया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा को सिंहासन पर बैठे हुए दर्शाया गया है।

वहीं दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित उनके बगल में खड़ी थीं। आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान और उर्वशी रौतेला जैसी अभिनेत्रियों को घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया है और उनके नाम टैग किए गए हैं। उर्वशी ने बाद में इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर की और ऑनलाइन एक्ट्रेसेस की तुलना करने के कल्चर की आलोचना की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें