अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्वशी रौतेला हाल ही में Wimbledon 2025 की अवॉर्ड सेरेमनी में नजर आयीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यहां की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। ये फोटो और कमेंट देखने के बाद नेटिजंस ने उनका मजाक उड़ा दिया। उर्वशी आयोजन में कई सारी लबूबू डॉल वाला बैग लेकर पहुंची थीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। मगर इसके बाद उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर कीं जिसमें विंबलडन 2025 टूर्नामेंट की अवॉर्ड सेरेमनी के वीडियो और फोटो थे। इसमें प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडिलटन ने विजेताओं और उप विजेताओं को ट्रोफी प्रदान की थी।
अपनी फोटोज में उर्वशी ने लिखा, केट मिडिलटन से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उनके इस कैप्शन को पढ़ते ही उनके फॉलोवर्स हरकत में आ गये और उसका जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा कि किसी से मिलने और उसे दूर से देखने में अंतर होता है। कुछ ने ऐसा कैप्शन लिखने के लिए उनकी दिलेरी की दाद दी। किसी ने लिखा, केट मिडिलटन को आपसे मिलकर जरूर खुशी हुई होगी। प्रिंसेस ऑफ वेल्स के लिए ये सपना सच होने जैसा रहा होगा। एक फॉलोअर ने लिखा, ‘देखने और मिलने में फर्क होता है। पर कोई नहीं, कभी कभी वहम जो दिल को सुकून दे, वो भी बढ़िया है।’ एक अन्य फॉलोअर ने लिखा, ‘दीदी इस हिसाब से मैं आईपीएल में कोहली से मिला था।’
ये तो मानना पड़ेगा कि उर्वशी कुछ भी करती है, उस पर उनके फैन और फॉलोअर की नजर रहत