Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स के बीच विवाद और बढ़ गया है। गुरुवार को पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रमेश तौरानी, कुमार एस तौरानी और फिल्म निर्माता डेविड धवन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वाशु भगनानी की 1999 की हिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' के मशहूर गानों का दुरुपयोग किया है।
