Veer Pahariya: एपी ढिल्लों के करीब तारा सुतारिया को देख वीर पहाड़िया के तन बदन में लगी आग! वीडियो हुआ वायरल

Veer Pahariya: वीर पहाड़िया और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया हाल में ही एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। लेकिन तारा की एक हरकत ने वीर का दिन खराब कर दिया। स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ तारा की नजदीकी देख वीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एपी ढिल्लों के करीब तारा सुतारिया को देख वीर पहाड़िया के तन बदन में लगी आग!

Veer Pahariya: वीर पहारिया और तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बार एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट चर्चा का कारण बना है। शो का एक वायरल वीडियो ऑनलाइन बहस शुरू कर दी है, जिसमें कई यूजर्स का दावा है कि स्टेज पर हुई बातचीत के दौरान वीर और तारा दोनों असहज नजर आ रहे थे।

वीर और उनकी गर्लफ्रेंड तारा शुक्रवार रात मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुए। कार्यक्रम के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए, लेकिन एक खास क्लिप ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें वीर के दर्शकों के बीच बैठे रहने के दौरान एपी ढिल्लों ने तारा को मंच पर बुलाया।

काली ड्रेस पहने तारा, एपी ढिल्लों के साथ मंच पर आईं। सिंगर ने उन्हें गले लगाया और गाल पर किस दिया, फिर अपना गाना गाना जारी रखा। बाद में दोनों को उनके कुछ पॉपुलर गानों पर एक साथ डांस करते हुए देखा गया, एक समय बाद तारा ने एपी ढिल्लों के साथ गले में हाथ डाले हुए डांस किया।


यह तारा का एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहला अनुभव नहीं था। इससे पहले भी उन्हें पुणे में उन्हें शो में देखा गया था। दोनों का एक साथ एक म्यूजिक वीडियो भी है - 'थोड़ी सी दारू'। वीडियो में वीर पहारिया की प्रतिक्रिया भी कैद हुई, जब वह स्टेज पर देख रहे थे। हालांकि अभिनेता गानों पर लिप-सिंक करते हुए दिखाई दिए, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वह असहज लग रहे थे।

एक यूजर ने कमेंट किया "तारा और उनके बॉयफ्रेंड दोनों असहज लग रहे हैं... एपी को दूरी और बाउंडरीज बनाए रखना समझना चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "जब म्यूजिक तेज हो, तो हावभाव उससे भी तेज होने चाहिए।" तीसरे ने कहां, "जब एपी ढिल्लों उनके करीब आने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह असहज थे।" एक ने कमेंट किया, "मैं तो नहीं सहता भाई...मुझे उनके बॉयफ्रेंड के लिए बुरा लग रहा है।"

तारा ने इसी साल अगस्त में इंस्टाग्राम पर वीर के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। तब से यह कपल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, खासकर इस वेकेशन मौसम में, एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर कर रहा है। जैसे-जैसे यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है, कॉन्सर्ट के उस पल को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है, और नेटिज़न्स इस बात पर बहस कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।