Get App

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड में डेब्यू के लिए मुंडवा सिर, नया लुक लोगों को आ रहा पसंद

Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' से फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर एक्टर के इस नए लुक की काफी चर्चा हो रही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 12:05 PM
Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड में डेब्यू के लिए मुंडवा सिर, नया लुक लोगों को आ रहा पसंद
विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड में डेब्यू के लिए मुंडवा सिर

Vidyut Jammwal: हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल के सीक्रेट योगी के किरदार में दिखने वाले हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। टीज़र ट्रेलर में विद्युत को Dhalsim avatar में दिखाया गया है, गंजा, गंभीर और पहचान से परे। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस शानदार ्रांसफर्मेंशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म का टीज़र ट्रेलर 2025 गेम अवार्ड्स के दौरान फिल्म की कास्ट की मौजूदगी में रिलीज़ किया गया। यह फिल्म इसी नाम की बेहद पॉपुलर वीडियो गेम फ्रैंचाइज़ी पर बेस्ड है। टीज़र ट्रेलर के साथ ही, निर्माताओं ने फिल्म के लीड एक्टर्स के फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किए हैं।

पोस्ट में विद्युत को क्लीन शेव्ड हेड में देखा जा सकता है, जिस पर गहरे लाल रंग की धारियां बनी हुई हैं। उनकी रफ टफ बॉडी, फटे-पुराने नारंगी रंग के कपड़े, एक्ससरीज और आदिवासी स्टाइल के एक्सेसरीज़ शानदार लग रहा है, जो धल्सिम के किरदार को और निखार रहे हैं। विद्युत को मार्शल आर्ट के पोज में देखा जा सकता है।

टीज़र ट्रेलर में विद्युत को मार्शल आर्ट करते हुए दिखाया गया है। Dhalsim को आग ने जाने की क्षमता रखने वाले योगी के रूप में दिखाया गया है। वह एक शांत व्यक्ति है, जो अपने परिवार को पालने के लिए काफी मेहनत करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें