Vipul Shah Latest: सालों तक अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद विपुल अमृतलाल शाह अब अपने नए डिजिटल वेंचर सनशाइन पिक्चर्स डिजिटल के जरिए एक नई पेशकश लेकर आए हैं। उनकी लेटेस्ट वेब सीरीज बावरा मन के पहले दो एपिसोड रिलीज़ होते ही मजबूत असर छोड़ चुके हैं। सीरीज को इसकी दिलचस्प कहानी, कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और भरपूर एंटरटेनमेंट वैल्यू के लिए खूब सराहना मिल रही है, जिसने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा है। यह एक वीकली सीरीज है, जिसका नया एपिसोड हर शुक्रवार रिलीज़ किया जा रहा है।
