Avneet Kaur: विराट कोहली का एक लाइक और फिर फॉलोअर्स की आई बाढ़, एक्ट्रेस अवनीत कौर को लगा जैकपॉट!

Avneet Kaur: विराट कोहली के फोटो को लाइक करने बाद अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़े हैं। विराट कोहली ने गलती से अवनीत कौर के फैन पेज से शेयर की गईं फोटो को लाइक किया था, जिसके बाद से ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। विराट की इस छोटी सी गलती से अवनीत कौर को काफी फायदा मिला

अपडेटेड May 05, 2025 पर 5:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Avneet Kaur: विराट कोहली के अवनीत की फोटो गलती से लाइक करने के बाद एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स बढ़े है

Avneet Kaur:  टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर इस समय काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गलती से एक फैन पेज पर शेयर अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी। जिसके बाद ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस लाइक के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ भी आ गई। मामला इतना बढ़ गया की इस पर विराट कोहली को सफाई भी देनी पड़ी थी। हालांकि, विराट की इस छोटी सी गलती से अवनीत कौर को काफी फायदा मिला है। विराट कोहली के एक लाइक के बाद एक्ट्रेस अवनीत कौर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अचानक तेजी से बढ़ गए हैं।

बढ़ गए फॉलोअर्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली के फोटो को लाइक करने से पहले इंस्टाग्राम पर अवनीत के 30 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो कुछ ही दिनों में बढ़कर 31.8 मिलियन हो गए। यानी उनके करीब 18 लाख नए फॉलोअर्स जुड़ गए। अवनीत के लिए यह बढ़त बिल्कुल अचानक थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अवनीत कौर के सोशल मीडिया पोस्ट की कीमत भी 30 फीसदी बढ़ गई। पहले उनकी एक पोस्ट की कीमत 2 लाख रुपये थी, जो बढ़कर 2.6 लाख रुपये हो गई। वहीं अवनीत को ब्यूटी, फैशन और फिनटेक सेक्टर में 12 नई ब्रांड डील भी मिल गई हैं।


अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट के साथ-साथ मैगी के ऐड समेत कुल 7 पोस्ट किए। इन पोस्ट पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इन ब्रांड डील्स की वजह से अवनीत की कुल संपत्ति बढ़कर 41 करोड़ रुपये (5 मिलियन डॉलर) से ज्यादा हो गई है।

विराट ने दी थी सफाई

सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की एक फोटो लाइक की है, जो उनके फैन पेज ने शेयर की थी। मामला इतना बढ़ गया कि कोहली को सफाई देनी पड़ी। 3 मई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, "मैं साफ करना चाहता हूं कि जब मैं अपना फीड देख रहा था, तब शायद एल्गोरिदम की वजह से गलती से कोई इंटरैक्शन हो गया। इसका कोई इरादा नहीं था। मैं सभी से कहूंगा कि इस पर बेवजह कोई बात न बनाएं। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।" खास बात ये थी कि कोहली इंस्टाग्राम पर अवनीत को फॉलो भी नहीं करते।

'पेश हों या कार्रवाई का सामना करें': समय रैना की बढ़ी मुश्किलें! दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर 5 इंफ्लुएंसर को सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।