Avneet Kaur: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर इस समय काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गलती से एक फैन पेज पर शेयर अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी। जिसके बाद ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस लाइक के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ भी आ गई। मामला इतना बढ़ गया की इस पर विराट कोहली को सफाई भी देनी पड़ी थी। हालांकि, विराट की इस छोटी सी गलती से अवनीत कौर को काफी फायदा मिला है। विराट कोहली के एक लाइक के बाद एक्ट्रेस अवनीत कौर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अचानक तेजी से बढ़ गए हैं।
