विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Virat-Anushka Vrindavan Visit: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने उन्हें सलाह दी कि अपने काम को भगवान की सेवा समझें और जीवन में विनम्रता व गंभीर भाव बनाए रखें।

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:27 PM
अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में भारत लौटने के बाद वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यहां श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। यह इस साल उनका तीसरा दौरा था, जो बताता है कि यह जोड़ी आध्यात्मिक मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रही है।

महाराज का संदेश

भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में विराट और अनुष्का हाथ जोड़े  प्रेमानंद जी महाराज के सामने बैठे हैं और महाराज ने उन्हें जीवन और कार्य को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दियाप्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें कहा

अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नाम जाप कीजिए।”

विराट और अनुष्का की आस्था


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर धार्मिक स्थलों पर देखे जाते हैं। चाहे वह उत्तराखंड के आश्रम हों या वृंदावन की गलियां, दोनों अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आध्यात्मिक शांति की तलाश करते हैं। इस बार भी उन्होंने मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर शांति और भक्ति का मार्ग चुना।

पहले कब किए थे महाराज के दर्शन?

यह इस साल उनकी तीसरी वृंदावन यात्रा है। जनवरी में वामिका और अकाय समेत पूरा परिवार आशीर्वाद लेने गया था। मई में विराट के टेस्ट क्रिकेट रिटायरमेंट के ठीक बाद भी यहीं पहुंचे। इसके बाद यूके से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुएकपल की आध्यात्मिक झुकाव से फैंस के मन को खुश कर दिया।​ वृंदावन दौरे के दौरान विराट और अनुष्का ने आश्रम में काफी समय बिताया और महाराज की बातों को ध्यान से सुना। दोनों ने साधारण कपड़ों में, बिना किसी तामझाम के, भक्तों की तरह बैठकर भक्ति भाव से आशीर्वाद लिया।

कपल को लेकर यह भी दावे किए जा रहे हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में स्थायी रूप से बसने की तैयारी कर रहे हैं। विराट ने अपने गुरुग्राम स्थित ₹80 करोड़ के घर की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई को सौंप दी है, जिससे यह अटकलें और मजबूत हो गईं कि कपल अब यूके में शिफ्ट हो सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने यह फैसला अपनी निजी जिंदगी और बच्चों को ज्यादा प्राइवेसी और शांत माहौल देने के लिए लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।