बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों आईपीएल के रोमांच में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। वह अक्सर स्टेडियम में दिखाई देती हैं, जहां वह अपने पति और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का हौसला बढ़ाती दिखती हैं। हर मैच के दौरान कैमरा बार-बार अनुष्का पर जाता है और उनके एक्सप्रेशंस फैंस का दिल जीत लेते हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और छोटे-छोटे क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं।
अनुष्का का ये सपोर्टिव अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है और यही वजह है कि हर मैच में उनकी मौजूदगी खास बन जाती है। आईपीएल के इस सीजन में भी अनुष्का और विराट की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
कैच छूटा और वायरल हुआ रिएक्शन
हाल ही में Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings के बीच मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। जब Shivam Dube ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया, तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, लेकिन अनुष्का का एक्सप्रेशन तुरंत वायरल हो गया।
कैच छूटते ही अनुष्का शर्मा खुशी से उछल पड़ीं। वहीं, इसके बाद विराट कोहली ने शानदार छक्का जड़कर मैच का रुख बदल दिया, जिसे देखकर एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई।
फ्लाइंग किस वाला पल भी हुआ था वायरल
इससे पहले भी Virat Kohli ने मैदान से अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था, जिस पर वह शर्माती नजर आई थीं। यह क्यूट मोमेंट भी सोशल मीडिया पर खूब छाया था।
कमबैक को लेकर चर्चाओं में अनुष्का
वर्क फ्रंट की बात करें तो Anushka Sharma लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज है और माना जा रहा है कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक कर सकती हैं।