बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी फैमिली ड्रामा ने नया मोड़ ले लिया है। मशहूर लेखिका शोभा डे ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी-बॉबी ने दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को प्रेयर मीट से पूरी तरह दूर रखा। 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को दुनिया छोड़ने वाले धर्मेंद्र की मौत ने पुरानी जख्में फिर हरा कर दिए।
शोभा डे ने बरखा दत्त के इंटरव्यू में कहा कि हेमा को 27 नवंबर को मुंबई में हुए प्रेयर मीट में आमंत्रित ही नहीं किया गया। सनी और बॉबी ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ यह आयोजन किया, लेकिन हेमा और उनकी बेटियां ईशा-अहाना गायब रहीं। हेमा ने उसी दिन घर पर अलग से श्रद्धांजलि सभा रखी। शोभा ने सहानुभूति जताते हुए कहा, "45 साल की जिंदगी धर्मेंद्र के साथ बिताने वाली हेमा के लिए यह कितना तकलीफदेह रहा होगा। दो बेटियां हैं उनके पास, लेकिन उन्होंने दर्द को सीने में दबाया।" हेमा ने गरिमा बनाए रखी, जबकि मीडिया ड्रामा के लिए बेताब था।
शोभा डे ने हेमा की तारीफ की कि उन्होंने इमोशनल मोमेंट्स को 'हाईजैक' नहीं किया। "वे इतनी बड़ी पर्सनालिटी हैं, फिर भी ड्रामा नहीं किया। मीडिया हर आंसू कवर करता, लेकिन हेमा ने प्राइवेसी चुनी।" धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश से हुई, जिनसे चार बच्चे हैं- सनी, बॉबी, विजेता और अजीता। हेमा से दो बेटियां ईशा-अहाना। दूसरी शादी के बावजूद हेमा ने हमेशा सपोर्ट किया, लेकिन मौत के बाद फैमिली लाइन्स साफ हो गईं।
धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा और विरासत
धर्मेंद्र ब्रेच कैंडी हॉस्पिटल से घर लौटे थे, लेकिन 90वें जन्मदिन से ठीक पहले चले गए। 25 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार हुआ। आखिरी फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के साथ दिखेंगे।
शोभा डे ने एक इंटरव्यू में कहा कि हेमामालिनी चाहतीं तो इन भावनात्मक पलों को अपने नाम कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गरिमा और शालीनता बनाए रखी और किसी तरह की “वन-अपमैनशिप” दिखाने से परहेज़ किया। शोभा डे का मानना है कि धर्मेंद्र की पहली फैमिली ने हेमामालिनी को पूरी तरह अलग कर दिया, और यह उनके लिए बेहद कठिन अनुभव रहा होगा।
धर्मेंद्र और हेमामालिनी की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दीं और निजी जीवन में भी एक-दूसरे का साथ निभाया। ऐसे में शोभा डे का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर क्यों हेमामालिनी को धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभाओं से दूर रखा गया।