Cinema Ka Flashback: ये बच्चा विनोद मेहरा का है..., जब राजेश खन्ना की बात सुन भड़क उठी थीं मौसमी चटर्जी, तीखा जवाब देकर उड़ा दिए थे काका के होश

Cinema Ka Flashback: राजेश खन्ना भले ही हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार रहे हों, लेकिन उनका नेचर काफी रूखा रहा है। अक्सर वह अपने को-स्टार्स से अजीबोगरीब बातें कर उनका दिल दुख देते थे। कुछ ऐसा की उन्होंने मौसमी चटर्जी के साथ भी किया था। लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस के जवाब ने काका के ही होश उड़ाकर रख दिए थे।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
1974 में जब उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से फिल्म 'हमशकल' के सेट पर हुई, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थीं।

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे .जाने वाले राजेश खन्ना अपनी रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहे हैं। वहीं उनका बेबाक होकर कुछ भी बोलना हमेशा हैड लाइन बनता रहा है। एक ऐसा ही उनका किस्सा जुड़ा है मौसमी चटर्जी के साथ। जब काका ने दिग्गज अदाकार से बेहद अजीब बात कह दी थी। एक्टर की बात सुनकर मौसमी तिलमिला उठी थीं।

मौसमी चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ था। उनका असली नाम इंदिरा चट्टोपाध्याय है। उनकी शादी कम उम्र में ही दिग्गज गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंता मुखर्जी से हो गई थी। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू 1972 में शक्ति सामंता की फिल्म अनुराग से हुआ, जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था, जिसे प्यार हो जाता है।

1974 में जब उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से फिल्म 'हमशकल' के सेट पर हुई, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थीं। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। लेकिन ऑफ स्क्रीन, उनका रिश्ता बिलकुल अलग था। अपने एक पुराने इंटरव्यू में मौसमी ने काका को लेकर कहा था कि वह बहुत बिगड़े हुए बच्चे थे। सक्सेस का नशा हमेशा उनके सिर पर चढ़ा रहता था।


बता दें कि काका और एक्ट्रेस की बॉन्डिंग रियल लाइफ में अच्छी नहीं थी। रिश्ते तब और बिगड़ गए जब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, राजेश खन्ना ने प्रेग्नेंट मौसमी के पास जाकर पूछा, "क्या यह विनोद मेहरा का बच्चा है?" मौसमी विनोद मेहरा के साथ दस से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी थीं और शादी के बावजूद उन दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें उड़ती रहती थीं। मौसमी राजेश खन्ना की ये बात सुनकर काफी नाराज हो गई थीं।

अपने हाजिर जवाबी के लिए जानी जाने वाली मौसमी ने इस पर इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा, "राजेश खन्ना ने कई बार गंदी चालें चलीं और गंदी बातें कीं। हां पर मैंने उन्हें करारा जवाब दिया। उनकी इस बेतुकी बात सुनकर मैंने उनसे पूछ लिया था, 'आपका ये बच्चा ऋषि कपूर का है या तुम्हारा?' वह मेरी बात सुनकर सन्न रह गए थे।

एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ दो फिल्मों में काम किया - 1974 में बेनाम, जब वह अभी भी एक संघर्षरत अभिनेता थे, और 1979 में मंज़िल। मंज़िल को आज लगभग पूरी तरह से रिमझिम गिरे सावन के लिए याद किया जाता है - जिसे मुंबई की सड़कों पर मूसलाधार बारिश में फिल्माया गया था, जिसमें अमिताभ के भाई अजीतभ उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते थे।

तमाम मुश्किलों के बावजूद, मौसमी राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में उनसे मिलने गईं थीं। उन्होंने याद करते हुए कहा, "आज वो हमारे बीच नहीं हैं। मैं भी उनके आखिरी दिनों में उनसे मिलने गई थी। वो मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे। उन्होंने उससे कहा, तुम्हारी मां पागल थी, लेकिन हम सब उससे डरते थे। वो किसी भी तरह की बकवास में विश्वास नहीं करती थीं। काका निधन जुलाई 2012 में हुआ। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उनकी तन्हाई पर तरस आया, तो मौसमी ने सिर्फ एक शब्द कहा था - कर्म।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।