दर्जनों हिट देने के बाद भी सुष्मिता सेन के पास नहीं था काम, अमेजन-नेटफ्लिक्स मालिकों को फोन कर मांगा काम

सुष्मिता सेन की धाकड़ पर्सनालिटी के बारे में इंडस्ट्री में हर कोई जानता है। हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि आठ साल फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद जब उन्होंने वापसी का इरादा किया, तो काम मांगने के लिए उन्होंने ओटीटी के प्रमुख को खुद फोन किया था।

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुष्मिता सेन ने आठ साल के ब्रेक के बाद वापसी के लिएओटीटी प्रमुखों को फोन कर मांगा था कॉल।

अपनी धाकड़ और निडर पर्सनालिटी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पास जब काम नहीं था और वो पर्दे पर वापसी करने का जरिया तलाश रही थीं, तो उन्होंने कई ओटीटी मालिकों को फोन कर काम मांगा था। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने खुद इसका खुलासा मिडडे को दिए एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि काफी लंबे ब्रेक के बाद वो पर्दे पर वापसी करने का फैसला किया, तो उन्होंने पूरे मामले को अपने हाथ में ले लिया।

पूर्व मिस यूनिवर्स ने बताया कि उन्होंने खुद सभी मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म प्रमुखों को फोन किया और काम करने की इच्छा जताई। पब्लिकेशन ने एक इंटरव्यू की एक छोटी क्लिप शेयर की जिसमें सुष्मिता बता रही हैं कि उन्होंने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार के प्रमुखों को फोन किया। उन्होंने फोन पर कहा, ‘मेरा नाम सुष्मिता सेन है। मैं एक एक्टर हूं, मैं हुआ करती थी कभी। मैं अब वापस लौटना चाहती हूं और काम करना चाहती हूं। मैंने पिछले 8 साल से काम नहीं किया है और ये एक लंबा समय होता है।’

हाल में (2023) आई उनकी फिल्म ‘ताली’ में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली थी, जिसमें सुष ने एक ट्रांसजेंडर सोशल वर्कर गौर सावंत का रोल किया था। इस कैरेक्टर के लिए सुष के काम को काफी पसंद किया गया। हालांकि कुछ क्रिटिक्स का कहना था कि इसके लिए किसी ट्रांस जेंडर एक्टर को ही लिया जा सकता था। इस पर सुष ने कहा कि वह खुद भी पहले काफी असमंजस में थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि खुद गौरी सावंत चाहती हैं कि सुष उनका रोल करें, तो वह निश्चिंत हो गईं।

अपने आठ साल के ब्रेक पर उन्होंने कहा कि अपने कदम पीछे खींचने से उन्हें वो नजरिया मिला, जिसकी उन्हें जरूरत थी। वो मानती हैं कि किसी भी परफॉर्मर के लिए जिंदगी के असली अनुभव जीना बहुत जरूरी है। सुष्मिता ने 2020 हॉटस्टार पर आई सिरीज ‘आर्या’ के साथ वापसी की और डिजिटल डेब्यू भी किया। इसे राम मधवानी ने डायरेक्ट किया था। इस सिरीज में उनके काम से फैंस काफी खुश थे और इसने उनकी कॅरियर को नई दिशा दी। आर्या से पहले उन्होंने एक हल्की-फुल्की कॉमेडी ‘दूल्हा मिल गया’ और ‘नो प्रॉब्लम’ की थी, जबकि ‘फाल्तू’ में उनका कैमियो था। इस गैप से पहले उनकी आखिरी बड़ी रिलीज 2015 की बंगाली फिल्म ‘निर्बाक’ थी।

इन सिंगर्स के स्टाइल के आगे एक्ट्रेस भी पड़ी फीकी! देखें 6 गायिकाओं के सबसे ग्लैमरस लुक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।