'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकीं शिवांगी जोशी और हिना खान को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। जहां हिना ने अभरा का किरदार निभाया था, तो वहीं शिवांगी ने उनकी बेटी नायरा का किरदार निभाया था। शो के दौरा दोनों के बीच काफी मनमुटाव हो गया था। दोनों की दुश्मनी जगजाहिर रही है। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को माफ करके दोस्ती कर ली है।
हिना और शिवांगी के फैंस के लिए गुडन्यूज सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार हिना और शिवांगी के बीच लंबे वक्त से 36 का आंकड़ा था। दोनों के बीच अब झगड़ा खत्म हो चुका है। दरअसल, हाल ही में शिवांगी ने हिना के लिए फूलों का गुलदस्ता भेजा है। हिना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बुके की तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया।
तस्वीर में आप शिवांगी और हिना खान एक साथ दिख रही हैं। इतना ही नहीं शिवांगी के संग तस्वीर को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में एक्ट्रेस को बहन तक कह दिया है। पोस्ट में हिना ने लिखा,'मेरी प्यारी शिवांगी, मेरे लिए इतने प्यारे फूल भेजने के लिए तुम्हारा धन्यवाद. कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कहां हूं..मेरी छोटी बहन मैं तुम्हारी मदद के लिए हमेशा खड़ी हूं।
एक्ट्रेस ने लिखा तुम्हें मेरी तरफ से ढ़ेर सारा प्यार। अब जब अपने पोस्ट में हिना ने शिवांगी को बहन बताया है तो हर कोई शॉक्ड हो गया है। क्योंकि एक वक्त था जब हिना और शिवांगी एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे। जी हां, इसके पीछे की वजह ये थी कि जब ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स के द्वारा लाया गया लीप। मेकर्स ने शिवांगी जोशी को हिना खान की जगह पर लीड बना दिया था, जो हिना को जरा भी पसंद नहीं आया था।
अपनी जूनियर का लीड बनना हिना खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उस दौरान हिना और मेकर्स के बीच भी अनबन हो गई थी। एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया था। हिना के शो छोड़ने के बाद शिवांगी ने नायरा बन ये रिश्ता में की टीआरपी में उछाल ला दिया था। अब दोनों अपनी दुश्मनी भूल चुके हैं।