Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हो गया है। दोनों कानूनी तौर पर अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों की तलाक के बाद से ही युजवेंद्र चहल की टी-शर्ट की काफी चर्चा में है। इस टी-शर्ट पर लिखा था "अपना शुगर डैडी खुद बनो"। चहल का ये टी-शर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चहल की टी-शर्ट पर लिखे लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। लोग इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
कुछ लोगों का मानना है कि चहल ने यह टी-शर्ट सोच-समझकर पहनी थी ताकि खास मैसेज दिया जा सके। वहीं कुछ ने इसे बचकाना हरकत कहा, तो कुछ ने इसे पूर्व पत्नी पर तंज माना है। इसी बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि "शुगर डैडी" का मतलब क्या होता है
क्या होता है 'शुगर डैडी' का मतलब
मेरियम वेबस्टर के अनुसार,"शुगर डैडी" शब्द का पहली बार इस्तेमाल 1920 के दशक में हुआ था। अर्बन डिक्शनरी के मुताबिक, "शुगर डैडी" वह व्यक्ति होता है जो अपने पार्टनर की ट्यूशन फीस, बिलों और खर्चों में मदद करता है और उनको गिफ्ट देना पसंद करता है। ये तीन तरह के होते हैं, स्प्लेंडा डैडी, जिसकी आमदनी कम होती है और वह बस वादे करता है, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं कर पाता। शुगर डैडी, जो एक तय बजट के हिसाब से अपने पार्टनर को हर हफ्ते या महीने पैसे देता है। हनी डैडी, जो सबसे अमीर होता है और बिना किसी सीमा के अपने कई पार्टनर्स की आर्थिक मदद कर सकता है।
असल में "शुगर डैडी" उस व्यक्ति को कहा जाता है जो खुद से बहुत छोटी लड़की को डेट करता है और उस पर पैसे खर्च करता है। यह अमूमन एक समझौते जैसा होता है, जिसमें शुगर डैडी अपनी शुगर बेबी को आर्थिक रूप से सपोर्ट करता है और उसकी जरूरतें पूरी करता है।
तलाक होने के बाद युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को को 4.75 करोड़ रुपये एलिमनी देने पर सहमति जताई, जिसमें से चहल अब तक 2.37 करोड़ पहले ही दे चुके हैं, बाकी धनश्री को बाद में मिलेगी। क्या युजवेंद्र चहल का इशारा इस तरफ था कि धनश्री वर्मा को गुजारा भत्ता की जरूरत नहीं थी, क्योंकि उनका सोशल मीडिया पर पहले से ही अच्छा करियर चल रहा था।
एक यूजर ने चहल के कोर्ट से बाहर निकलते हुए वीडियो पर कमेंट किया, "स्कूल में 8वीं के बच्चे भी ऐसा ही करते थे। जब उनकी क्रश उन्हें रिजेक्ट कर देती थी, तो बिना कभी बात किए सीधे आई लव यू बोल देते थे।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जब उसकी पत्नी को गलत बातें सुननी पड़ीं, तब उसने कुछ नहीं कहा। यहां तक कि उसके दोस्त को भी बेवजह घसीटा गया, लेकिन यह चुपचाप देखता रहा। अब जब तलाक हो रहा है, तो खुद को बेचारा दिखाने और बेरोजगार लोगों को भड़काने की पूरी कोशिश कर रहा है। "