5 आसान योगासन अपनाएं और मांसपेशियों की अकड़न, दर्द से पाएं फटाफट छुटकारा

Yoga Poses for flexibility: अगर आप दिनभर कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, तो मांसपेशियों में अकड़न और दर्द होना आम है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन से नसें दब सकती हैं और नर्व कंप्रेशन हो सकता है। इसे रोकने के लिए रोज स्ट्रेचिंग और योगासन बेहद जरूरी हैं, जिससे दर्द कम और शरीर लचीला बनता है

अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 9:37 AM
Story continues below Advertisement
Yoga Poses for flexibility: रिलैक्स करने का सबसे आसान तरीका है रोजाना स्ट्रेचिंग और योगासन करना।

अगर आप पूरे दिन कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं, तो यह आपकी मांसपेशियों और शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लंबे समय तक एक ही पोज़िशन में बैठना पीठ, कंधे और गर्दन में तनाव पैदा करता है, जिससे अकड़न और दर्द होना आम बात है। अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन लगातार ऐसा करने से नसें दब सकती हैं, जिससे नर्व कंप्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक बैठने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जो शरीर की ऊर्जा और एक्टिविटी पर भी असर डालता है।

इस स्थिति से बचने और मांसपेशियों को रिलैक्स करने का सबसे आसान तरीका है रोजाना स्ट्रेचिंग और योगासन करना। नियमित स्ट्रेचिंग से न केवल दर्द और अकड़न में राहत मिलती है, बल्कि शरीर की लचीलापन बढ़ती है, तनाव कम होता है और दिनभर ऊर्जा महसूस होती है।

स्ट्रेचिंग और योग से राहत


योग मांसपेशियों के तनाव को कम करने और दर्द से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है। ये न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ाता है। रोजाना कुछ योगासन अपनाने से पूरे दिन शरीर हल्का और सक्रिय महसूस होता है।

बालासना

ये आसन पीठ और कंधों को आराम देने में मदद करता है। घुटनों को फर्श पर रखें और नितंब एड़ियों पर टिकाएं। माथा फर्श को छूए और हाथ शरीर के साथ आराम से रखें। कुछ गहरी सांसें लें और धीरे छोड़ें।

वीरभद्रासन

मांसपेशियों को मजबूत बनाने और लचीलापन बढ़ाने के लिए ये आसन अच्छा है। एक पैर कंधों की चौड़ाई से आगे रखें, सामने वाला पैर 90 डिग्री मोड़ें। सामने वाले हाथ को आगे और पीछे वाले हाथ को पीछे बढ़ाएं। गहरी सांस लें और छोड़ें।

उष्ट्रासन

पीठ और कंधों को स्ट्रेच करने के लिए ये आसन बहुत असरदार है। घुटनों को फर्श पर रखें, नितंब ऊपर उठाएं और हाथों से एड़ियों को पकड़कर धीरे पीछे झुकें। कुछ गहरी सांस लें और छोड़ें।

अधोमुखश्वासना

ये आसन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और तनाव कम करता है। हाथ और पैर फर्श पर रखें, नितंब ऊपर उठाएं। सिर को हाथों के बीच रखें और एड़ियों को फर्श की ओर दबाएं। गहरी सांस लें और छोड़ें।

शवासन

ये आसन शरीर को पूरी तरह आराम देने के लिए सबसे असरदार है। पीठ के बल लेट जाएं, पैर आराम से फैलाएं और हाथ शरीर के किनारों पर रखें। आंखें बंद करें, गहरी सांस लें और शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Weight Loss: सुबह खाली पेट शहद वाला गुनगुना पानी, 1 हफ्ते में देखें कमर की चर्बी कैसे घटती है!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।