Custard Apple for Weight loss: शरीफा खाओ, पेट की चर्बी और जोड़ों का दर्द दोनों से पाओ छुटकारा!

Custard Apple for Weight loss: स्वस्थ शरीर के लिए फल और सब्जियां जरूरी हैं, क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूती देते हैं। इन्हीं में से एक है सीताफल, जो दिल और पाचन तंत्र दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बरसात की शुरुआत में इसके पेड़ों पर फल लगने लगते हैं और अब ये बाजार में दिखाई देने लगा है

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
custard apple For Weight loss: सीताफल का एक बड़ा लाभ ये है कि ये शरीर में अतिरिक्त शुगर को सोख लेता है।

Custard Apple for Weight loss: सीताफल, जिसे शरीफा के नाम से भी जाना जाता है, न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसकी मलाईदार बनावट और मीठा स्वाद इसे सभी उम्र के लोगों का पसंदीदा फल बनाता है। डॉक्टर गणेश जगत लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि सीताफल का सेवन शरीर और मन, दोनों के लिए लाभकारी होता है। ये फल शरीर को अंदर से पोषण देने के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। खास बात ये है कि इसे किसी भी रूप में आसानी से खाया जा सकता है—चाहे फल के रूप में या शेक बनाकर।

बदलते मौसम में ये फल रोगों से बचाव और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए जब भी बाजार में सीताफल दिखाई दे, इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें क्योंकि ये स्वाद के साथ सेहत का खजाना लेकर आता है।

शरीर को रखे सेहतमंद


सीताफल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसे खाने से थकान दूर होती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही ये मन को भी शांत रखता है, जिससे तनाव कम होता है।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

इस फल में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है। विटामिन C एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दिमाग को देता है शांति

डॉ. जगत के मुताबीक, सीताफल में विटामिन B कॉम्प्लेक्स भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग को ठंडक देता है। ये चिड़चिड़ापन दूर करता है और मूड को बेहतर बनाता है। इसे खाने से मानसिक तनाव और निराशा भी कम होती है।

शुगर और मोटापे पर रखे नियंत्रण

सीताफल का एक बड़ा लाभ ये है कि ये शरीर में अतिरिक्त शुगर को सोख लेता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है और वजन बढ़ने की समस्या भी नियंत्रित रहती है। इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी फल माना जाता है।

दांतों और मसूड़ों को रखे स्वस्थ

डॉ. जगत बताते हैं कि सीताफल दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद अच्छा होता है। इसके नियमित सेवन से दांत मजबूत बनते हैं और मसूड़ों में दर्द या सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Amla: ठंड में बढ़ता वजन और शुगर लेवल दोनों होंगे गायब! बस रोज पिएं ये आंवला चाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।