सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों का वजन अनजाने में बढ़ने लगता है। ठंड के कारण शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, जिससे भूख भी ज्यादा लगती है और लोग बार-बार कुछ न कुछ खाने लगते हैं। साथ ही इस मौसम में आलस भी घेर लेता है, जिससे एक्सरसाइज या आउटडोर एक्टिविटी कम हो जाती है। यही वजह है कि वेट गेन की समस्या आम हो जाती है। हालांकि कुछ लोग फिटनेस के लिए ठंड में भी पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये आसान नहीं होता।
अगर आप भी सर्दियों में बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन घटाने का कोई घरेलू, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आंवला चाय आपके लिए बेहतरीन उपाय साबित हो सकती है। ये न केवल वजन नियंत्रित करने में मदद करती है बल्कि शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी दूर रखती है।
आंवला भारतीय रसोई और आयुर्वेद दोनों का अहम हिस्सा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से बचाते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, आंवला वात-पित्त दोष को संतुलित करने की क्षमता रखता है और शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है। पहले लोग इसे कच्चा खाते या इसका जूस पीते थे, लेकिन इसका खट्टा स्वाद सबको पसंद नहीं आता। ऐसे में आंवला चाय एक स्वादिष्ट और असरदार विकल्प बनकर सामने आई है।
आंवला चाय क्यों फायदेमंद है वजन घटाने में
आंवला का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसके अलावा, ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर आप नियमित रूप से आंवला चाय पीते हैं, तो ये न केवल वजन कम करने में मदद करेगी बल्कि शरीर को अंदर से साफ कर डिटॉक्स भी करेगी।
घर पर ऐसे बनाएं आंवला चाय
आंवला चाय बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए—
अब एक पैन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें। जैसे ही पानी गर्म हो जाए, बाकी सारी सामग्री उसमें डाल दें। इसे कुछ मिनट तक उबलने दें। फिर गैस बंद कर दें, चाय को छानें और उसमें एक चुटकी काली मिर्च डालें। आप चाहें तो आधा चम्मच जीरा भी मिला सकते हैं, इससे पाचन और बेहतर होगा।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसमें चीनी बिल्कुल न डालें। ऐसा करने से न केवल आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा बल्कि वजन भी आसानी से कम होगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।