Gold Price Today: सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी हुई और सस्ती; ये हैं लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: वर्तमान में मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 7:47 AM
दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में भी सोना और सस्ता हो गया है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट है। 6 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड भी सस्ता हो गया है। दूसरे कीमती मेटल चांदी का भाव भी गिरा है। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 121620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 111490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 111340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 111340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 111490 121620
मुंबई 111340 121470
अहमदाबाद 111390 121520
चेन्नई 111340 121470
कोलकाता 111340 121470
हैदराबाद 111340 121470
जयपुर 111490 121620
भोपाल 111390 121520
लखनऊ 111490 121620
चंडीगढ़ 111490 121620

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा। डीएसपी मेरिल लिंच का भी मानना है कि गोल्ड में तेजी खत्म नहीं हुई है।

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत भी लगातार​ गिर रही है। 6 नवंबर को कीमत 150400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। इंदौर के सराफा बाजार में बुधवार, 5 नवंबर को चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। औसत भाव 148500 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।

Bank Holiday: आज कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।