सोने में बड़ी तेजी, चांदी हुई सस्ती, दिल्ली में 1,25,000 रुपये के पार 10 ग्राम सोना

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोना 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 11:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate in Delhi: 31 अक्टूबर को दिल्ली में महंगा हुआ गोल्ड।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोना 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। गुरुवार को इसका भाव 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 2,200 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ (AISC) के अनुसार सोने की कीमतों में यह तेजी थोक खरीदारों और ज्वेलर्स की नई खरीदारी के कारण आई है। इसके साथ ही, रुपये की कमजोरी ने भी सोने को महंगा बना दिया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सुमिल गांधी ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से सोना महंगा हुआ है।

दूसरी ओर चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी आज 2,000 रुपये सस्ती होकर 1,53,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,55,000 रुपये प्रति किलो थी।


ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.52% गिरकर 4,003.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में हल्की बढ़त दर्ज की गई और इसका भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस रहा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच हुई हालिया हाई-लेवल मीटिंग के बाद भी दोनों देशों के बीच लंबे समय की आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से निवेशक सोने को एक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर फिर से खरीद रहे हैं। यानी आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।