Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी में भी बढ़त; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर है

अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 7:35 AM
Story continues below Advertisement
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

Gold Rate Today: 4 दिसंबर की सुबह सोने के भाव में तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। मजबूत वैश्विक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 119860 130740
मुंबई 119710 130590
अहमदाबाद 119760 130640
चेन्नई 119710 130590
कोलकाता 119710 130590
हैदराबाद 119710 130590
जयपुर 119860 130740
भोपाल 119760 130640
लखनऊ 119860 130740
चंडीगढ़ 119860 130740

दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने में और तेजी आ सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं। फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने जा रही है।

महंगे कर्ज और भारी EMI से मिलेगा छुटकारा, जानिए कैसे करें पर्सनल लोन का सही इस्तेमाल

चांदी की कीमत

चांदी के भाव में भी 4 दिसंबर की सुबह तेजी है और यह 191100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 58.47 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।