Fake Sweet Potato Test: स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद, शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा कि ये भी नकली मिल सकता है। लेकिन बाजार में नकली शकरकंद खूब धड़ल्ले से बिक रहा है। जमीन के अंदर उगने वाली ये सब्जी स्नैक्स से लकर रात के खान तक हर जगह फिट हो सकती है। कोई इस आलू का भाई-बंधु कहता है, तो कोई सुपरफूड पिछले कुछ सालों में, यह न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन के बीच लोकप्रिय हो गई है। साथ ही आलू का एक स्वस्थ विकल्प बन गई है। शायद इसकी बढ़ती मांग के कारण ही बाजार में नकली या मिलावटी शकरकंद की बाढ़ आ गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, शकरकंद में अक्सर रोडामिन B की मिलावट की जाती है।
यह एक सिंथेटिक केमिकल डाई है जिसका इस्तेमाल टेक्सटाइल, कागज, स्याही और प्रयोगशालाओं में किया जाता है। यह इंसानों के खाने के लिए ठीक नहीं है। एफएसएसएआई के ब्लॉग के अनुसार, यह खाद्य प्रसंस्करण, वितरण या तैयारी के लिए इतना नुकसानदेह है कि इससे कैंसर और अंगों को नुकसान सहित गंभीर स्वास्थ्य जोखिम होते हैं। आइए जानें घर पर शकरकंद की शुद्धता की जांच कैसे कर सकते हैं?
घर पर ऐसे करें नकली शकरकंद की पहचान
पोषण का पावरहाउस है शकरकंद
यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम उबले हुए शकरकंद में 80-86 कैलोरी, 20.1 ग्राम कार्ब्स, 4.2 ग्राम चीनी, 4 ग्राम फाइबर, 1.6 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 709 µg विटामिन A, 2.4 mg विटामिन C, 337 mg पोटेशियम और 30 mg कैल्शियम होता है।
एक हेल्दी स्नैक हैं। शकरकंद को पतला-पतला गोल टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें एयर-फ्राई, डीप-फ्राई या माइक्रोवेव कर जलापीनो और शिमला मिर्च डालकर और ऊपर से ताजा बुर्राटा डालकर परोसें।
उबले हुए शकरकंद के टुकड़े टमाटर, प्याज, इमली, गुड़ और मसालों की ग्रेवी के साथ सर्व करें।
शकरकंद के छोटे-छोटे टुकड़े, तेल और पिसे मसालों में तब तक भुने जब तक वे कुरकुरे और क्रंची न हो जाएं।
यह एक स्नैक है, जिसे पैन में बनाया जा सकता है। इसमें उबले हुए शकरकंद को शहद, तेल, नमक, काली मिर्च और दालचीनी पाउडर के मिश्रण में मिलाया जाता है।
यह एक ऐसी डिश है, जिससे काफी देर तक पेट भरा रहता है। इसमें पनीर, काली बीन्स, मक्का और एवोकाडो की फिलिंग भरी होती है।
ये डिश शकरकंद के एयर-फ्राइड छिलकों से बनती है। इसमें भुने और मैश किए हुए शकरकंद भरे होते हैं, जिन्हें पनीर, बेकन, नमक, काली मिर्च, दूध और तेल से सीजन किया जाता है।