गर्मी में दिल पर मंडरा रहा खतरा! ये संकेत नजरअंदाज किए तो पड़ सकता है भारी
Heatwave heart attack: तेज गर्मी में लाइफस्टाइल बदल जाती है, जिससे शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर पानी कम पिया जाए, गलत खानपान हो या धूप में ज्यादा समय बिताया जाए, तो हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है, खासकर पहले से बीमार लोगों में जोखिम ज्यादा होता है
Heatwave heart attack:
गर्मी में खूब पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, तला-भुना कम खाएं और तेज धूप से बचें।
तेज गर्मी आते ही हमारी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आ जाता है—खानपान हल्का हो जाता है, पानी की जरूरत बढ़ जाती है और नींद का पैटर्न भी प्रभावित होता है। इस मौसम में शरीर को ठंडा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जिसके लिए दिल को सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही वजह है कि कई लोगों को थकान, चक्कर और सुस्ती ज्यादा महसूस होती है। अगर इस दौरान सही दिनचर्या न अपनाई जाए—जैसे कम पानी पीना, ज्यादा ऑयली खाना या तेज धूप में ज्यादा समय बिताना—तो इसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ सकता है।
खासकर जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या दिल से जुड़ी समस्या है, उनके लिए ये मौसम ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इसलिए गर्मियों में सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि संतुलित लाइफस्टाइल अपनाना भी बेहद जरूरी है, ताकि दिल स्वस्थ और शरीर एक्टिव बना रहे।
हीटवेव में क्यों बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
जब शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन वाला खून नहीं मिल पाता, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, धूम्रपान और खराब खानपान जैसी आदतें इस जोखिम को और बढ़ा देती हैं। गर्मी इन सभी समस्याओं को और गंभीर बना देती है।
किन लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत
बुजुर्ग, दिल के मरीज और पहले से बीमार लोग गर्मी को कम सह पाते हैं। कुछ दवाइयां जैसे बीटा-ब्लॉकर्स या डाइयूरेटिक्स शरीर की ठंडा रखने की क्षमता को प्रभावित करती हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।
शरीर के संकेत को पहचानें
अगर चक्कर आना, सिरदर्द, तेज धड़कन, ज्यादा पसीना या कमजोरी महसूस हो, तो ये गर्मी का असर हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत आराम करें और पानी पिएं।
दिल को सुरक्षित रखने के आसान उपाय
गर्मी में खूब पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, तला-भुना कम खाएं और तेज धूप से बचें। सुबह या शाम के समय ही बाहर निकलना बेहतर होता है।
खानपान और दिनचर्या का रखें ध्यान
सलाद, फल और हल्का खाना शरीर को ठंडा रखता है और दिल पर दबाव कम करता है। सही दिनचर्या अपनाने से आप ज्यादा स्वस्थ और एक्टिव रह सकते हैं।
रिपोर्ट्स क्या कहती हैं
Harvard Health Publishing के अनुसार, ज्यादा तापमान दिल पर ज्यादा दबाव डालता है, जिससे हार्ट अटैक और अनियमित धड़कन का खतरा बढ़ जाता है।
Talking to #AkashvaniNews, Director of Ram Manohar Lohia Hospital, Delhi, Dr L Shyam Singh highlighted that heat stroke is a gradual but serious condition caused by prolonged exposure to high temperatures and dehydration. ▪️He explained that early symptoms often begin with a… pic.twitter.com/tQ26kEnSGC
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एल. श्याम सिंह के मुताबिक, हीट स्ट्रोक धीरे-धीरे बढ़ने वाली गंभीर समस्या है, जो डिहाइड्रेशन और तेज गर्मी के कारण होती है। इसके शुरुआती लक्षण बुखार जैसा महसूस होना, चक्कर और बेचैनी हैं, जो समय पर ध्यान न देने पर बेहोशी तक पहुंच सकते हैं।
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचना और शरीर को ठंडा रखना ही दिल को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।