Weight Loss Affer Delivery: एक बार वजन बढ़ जाए तो इसे घटाना किसी के लिए भी चैलेंजिंग साबित हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो नौकरीपेशा हैं और मदरहुड के बाद जिनका वजन अचानक बेहिसाब बढ़ गया है। एक तो वर्क प्रेशर आपको पर्याप्त समय नहीं देता, ऊपर से घर में नए आए मेहमान की जिम्मेदारी भी आपके काम बढ़ा देती है। पर ऐसे में आईटी प्रोफेशनल पारुल कुस्मतिया जैसी युवतियों की कहानी एक मिसाल के तौर पर सामने आती है।
मनी कंट्रोल पर श्रेया गर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईटी प्रोफेशनल पारुल कुस्मतिया की जिंदगी मां बनने के बाद पूरी तरह बदल गई थी। जिम्मेदारियों और काम के बोझ के बीच उनका वजन बढ़कर 106 किलो हो गया। वह अपने ही शरीर में असहज महसूस करने लगी थीं। मनीकंट्रोल से बात करते हुए पारुल ने बताया कि बच्चा होने के बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर और भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस कर रही थीं। उनका एनर्जी लेवल इतना कम था कि रोजमर्रा के काम भी थका देने वाले लगते थे। वह सिर्फ वजन से ही नहीं, बल्कि इस बात से भी जूझ रही थीं कि अंदर से अच्छा कैसे महसूस कर सकेंय़
बिना सही समय का इंतजार किए की शुरुआत
पर अक्सर फिटनेस रिजीम में जाने से पहले लोग जो गलतियां कर देते हैं, वो पारुल ने नहीं की। गलती लेटलतीफी की। डिलीवरी के तीन महीने बाद ही पारुल ने वजन घटाने का फैसला किया। उन्होंने 'FITTR' जॉइन किया और एक स्ट्रक्चर्ड न्यूट्रिशन प्लान और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर काम करना शुरू किया। पारुल बताती हैं कि उन्होंने किसी परफेक्ट टाइम का इंतजार नहीं किया, बस शुरुआत कर दी।
रास्ते में आईं बड़ी चुनौतियां
पारुल के लिए यह सफर आसान नहीं था। उन्हें लगातार थकान रहती थी और वह साइटिका के दर्द से भी जूझ रही थीं। इस दर्द में उनके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल था। भावनात्मक रूप से कम आत्मविश्वास और काम, मातृत्व व स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।
2 साल की मेहनत और सस्टेनेबल आदतें
पारुल ने 2 साल तक लगातार कोशिश कर 30 किलो वजन कम किया। उनका मानना है कि जल्दी परिणाम के पीछे भागने के बजाय ऐसी आदतें बनाना जरूरी है जिन्हें आप लंबे समय तक निभा सकें। उन्होंने अपनी डाइट को कार्ब्स से हटाकर प्रोटीन-रिच डाइट में बदल दिया।
पारुल कुस्मतिया का डाइट प्लान (Diet Plan)
पारुल ने मनीकंट्रोल के साथ अपना विस्तृत डाइट चार्ट साझा किया है। इसे यहां आपके लिए नीचे शेयर किया गया है-
1. ब्रेकफास्ट (Breakfast):
अमूल चीज स्लाइस (1 स्लाइस)
अमूल ताजा टोन्ड मिल्क (100 ग्राम)
वाइटल प्रोटीन्स कोलेजन पेप्टाइड्स (1 स्कूप)
चावल/गेहूं/ओट्स/क्विनोआ/उपमा/रागी या डोसा बैटर (40 ग्राम)
सब्जियां (किसी भी रूप में पकी हुई - 200 ग्राम)
बादाम/काजू/पिस्ता/अखरोट या मूंगफली (10 ग्राम)
हाई प्रोटीन मिल्क (250 मिली)
चावल/गेहूं/ओट्स/क्विनोआ/उपमा/रागी या डोसा बैटर (40 ग्राम)
पारुल की यह कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो प्रेगनेंसी के बाद बढ़ते वजन और गिरते आत्मविश्वास से जूझ रही हैं।