Kidney Detox Tips: किडनी के लिए रामबाण हैं रोजाना खाने की ये 5 चीजें, डीटॉक्स करने के साथ रखती हैं स्वस्थ

Kidney Detox Tips: किडनी हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग है। इसे ठीक रखने के लिए खूब सारा पानी पीने के साथ सही आहार देना भी बहुत जरूरी है। रोजाना खाने की कुछ चीजें इस काम में हमारी मदद कर सकती हैं। गुर्दों को क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से बनाने में ये बहुत कारगर हैं। आइए जानें

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 1:45 PM
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो प्राकृतिक रूप से किडनी को डिटॉक्सीफाई और साफ करते हैं।

Kidney Detox Tips: किडनी हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग है। ये खून को साफ करती है, बॉडी में से जहरीली चीजों और गंदगी को भी बाहर करती है। शरीर में तरलता और जरूरी मिनरल का संतुलन बनाने में भी इसका रोल अहम होता है। लेकिन शराब का सेवन, खराब लाइफस्टाइल और कभी-कभी जेनेटिक कारणों से किडनी की सेहत बिगड़ने लगती है। ये कारण मिलकर कई बार हमें क्रोनिक किडनी रोग (CKD) की तरफ धकेल सकते हैं। इसलिए किडनी को अच्छी तरह से काम करने के लिए स्वस्थ आहार लेना जरूरी है। इसके अलावा, शरीर से विषाक्त चीजों को बाहर निकालने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। सीकेडी ऐसी बीमारी है, जो समय के साथ बढ़ती है और इसे बदला नहीं जा सकता है। लेकिन इसे होने से रोकने की कोशिश हम जरूर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम पर्याप्त पानी पीएं और शराब से दूर रहें। इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो प्राकृतिक रूप से किडनी को डिटॉक्सीफाई और साफ करते हैं।

तरबूज : तरबूज गर्मियों का एक बेहतरीन फल है जो शरीर हो हाइड्रेट करने के साथ ही प्राकृतिक मूत्रवर्धक भी माना जाता है। इसी वजह से ये किडनी को डिटॉक्स करने के सबसे सरल तरीकों में से एक माना जाता है। इसे खाने से शरीर में अधिक यूरीन बनती है, जिससे यूरिनरी तंत्र को साफ करने में मदद मिलती है और किडनी स्टोन होने की आशंका कम होती है। तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी गुर्दे की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

नींबू : नींबू का इस्तेमाल सिर्फ अचार और सलाद तक सीमित नहीं है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पथरी की रोकथाम करता है, क्योंकि यह मूत्र उत्पादन को बढ़ाता है, एसिडिटी को कम करता है जिससे शरीर अल्कलाइन बना रहता है। नियमित रूप से नींबू पानी पीने से किडने में बनने वाले छोटे पत्थरों को तोड़ने में मदद मिलती है। ये नए पत्थर बनने से भी रोकता है। इसे सलाद, दाल, करी आदि के साथ ले सकते हैं या दिन में एक बार सादा नींबू पानी पी सकते हैं।

लहसुन : लहसुन मसाले के साथ ही अचार और चटनी में भी इस्तेमाल होता है। हालांकि, इसके गुण इससे कहीं ज्यादा हैं। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होता है। ये गुर्दे की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाते हैं। अपने खाने में नियमित रूप से लहसुन को शामिल करने आपके गुर्दे बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे और उनका सामान्य कामकाज भी बना रहेगा।

खीरा : खीरा सिर्फ सलाद में शामिल करने वाली चीज नहीं है। खीरे में काफी मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रट करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुण शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और गुर्दे के पास होने वाली सूजन को भी कम करते हैं। खीरे का सेवन सुरक्षित है, क्योंकि इसमें पोटेशियम बहुत कम होता है।

हल्दी : हल्दी हर घर में मौजूद आम मसाला है, जो खाने की रंगत बढ़ती है। इसमें करक्यूमिन भी होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी कंपाउंड है। यह किडनी को विषाक्त पदार्थों, संक्रमणों और पुरानी बीमारियों से होने वाले नुकसान से बचाता है। रोजाना के खाने में हल्दी का नियमित उपयोग किडनी के कामकाज को सुरक्षित रखने में मदद करता है।


Weight Loss: पेट की फैट गायब करने का सुपर तरीका! रात में ये 5 फूड्स खाएं और देखें कमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।