Get App

Health Tips: डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक का यह फल है रामबाण, जानिए कैथा के ढेर सारे फायदे

Diabetes: कैथा या हाथी सेब एक ऐसा फल है जिसमें स्वास्थ्य के कई लाभ छिपे हैं। यह फल न केवल स्वाद में अनोखा है, बल्कि मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल, पाचन और कई अन्य बीमारियों में भी बेहद उपयोगी साबित होता है।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 20:25
Health Tips: डायबिटीज से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक का यह फल है रामबाण, जानिए कैथा के ढेर सारे फायदे

कैथा में मौजूद फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और विटामिन C ब्लड वेसल्स को मजबूत कर रक्त प्रवाह को सुरक्षित बनाता है।

आयरन, कैल्शियम, विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

कैथा की फाइबर युक्त संरचना पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है, कब्ज और पाइल्स जैसी समस्याओं में राहत दिलाती है।

इस फल का सेवन लिवर और किडनी की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है।

कैथा में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

यह फल विटामिन A, B और C से भरपूर है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है।

कैथा की जड़ का पेस्ट अनिद्रा में लाभकारी होता है और नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है।

कैथा के प्रयोग से त्वचा रोग, मासिक धर्म विकार, और जलन जैसे रोगों में भी राहत मिलती है। कैथा का रस पीने, मुरब्बा के रूप में खाने और जड़ का पेस्ट लगाने से इसके लाभ प्राप्त होते हैं। यह सस्ता और प्राकृतिक उपाय है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें