अक्सर हम अपनी भूख शांत करने के लिए जंक फूड या अन्य अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं, और बाद में इसके लिए गिल्ट महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो घी में भुने मखाने (Fox Nuts) सबसे बेहतर हैं। मखाने पोषण से भरपूर होते हैं और जब इन्हें शुद्ध देसी घी में हल्का भूनकर खाया जाता है, तो इनके गुण और भी बढ़ जाते हैं। ये स्नैक न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। और मानसिक ऊर्जा भी बढ़ती है।
इसके अलावा मखानों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स त्वचा और बालों को निखारते हैं। 1 महीने तक रोजाना घी में भुने मखाने खाने से आप अपने स्वास्थ्य में कई सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं।
मखानों में भरपूर फाइबर होता है, जो पेट और डाइजेशन के लिए अच्छा है। घी में भूनने से इन्हें पचाना आसान होता है। इसका नियमित सेवन कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
घी में भुने मखाने कैलोरी में कम और पोषण में ज्यादा होते हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर अधिक होने के कारण भूख लंबे समय तक नियंत्रित रहती है। ये ओवरईटिंग को रोकता है और मेटाबॉलिजम को भी बढ़ावा देता है।
मखानों में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। 1 महीने तक नियमित सेवन से हड्डियां हेल्दी और जोड़ों की लचीलापन बेहतर होता है।
मखानों का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये एक बेहतरीन स्नैक है। घी के साथ खाने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।
मखानों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। ये महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता और मेनोपॉज़ के लक्षणों को कम कर सकता है।
घी और मखानों में मौजूद अच्छे फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना सेवन एंटी-एजिंग प्रभाव भी देता है और झुर्रियों को कम करता है।
मखानों में पोटैशियम और घी में गुड कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए फायदेमंद हैं। ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हार्ट को बीमारियों से बचाता है।
मखानों में मौजूद मैग्नीशियम दिमाग को शांत करता है। घी के साथ सेवन से दिनभर ऊर्जा और ताजगी महसूस होती है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।