पोषक तत्वों से भरपूर संतरा फायदेमंद रहता है। सेहत के साथ-साथ फिटनेस के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है। बल्कि शरीर को अंदर से तरोताजा रखने का भी काम करता है। संतरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। फाइबर और विटामिन-C भरपूर पाया जाता है। जो वजन नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। जिससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है और पेट की जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बढ़ते वजन और सुस्ती से परेशान रहते हैं। ऐसे में संतरा एक नेचुरल और आसान विकल्प बन सकता है, जिसे डाइट में शामिल करना भी बेहद सरल है।
रोजाना एक संतरा खाने से न सिर्फ पाचन बेहतर रहता है। बल्कि शरीर हल्का महसूस करता है। दिनभर एनर्जी बनी रहती है। यही वजह है कि हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए संतरे को खास माना जाता है।
सुबह खाली पेट संतरा खाने के फायदे
दिन की शुरुआत खाली पेट संतरा खाने से पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
बिना चीनी संतरे का जूस पिएं
ताजे संतरे का जूस अगर बिना चीनी के पिया जाए, तो यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने की क्षमता को भी मजबूत करता है।
हेल्दी स्नैक्स के तौर पर संतरा
जंक फूड की जगह संतरे को स्नैक्स में शामिल करें। ये कम कैलोरी में भरपूर पोषण देता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करता है।
सलाद में संतरे का स्वाद जोड़ें
सलाद में संतरे के टुकड़े डालने से उसका स्वाद भी बढ़ता है और शरीर को फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। इससे पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।
संतरे से बनाएं डिटॉक्स वॉटर
पानी में संतरे के स्लाइस डालकर डिटॉक्स वॉटर तैयार करें। ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज करता है।
संतरे के छिलके का सही इस्तेमाल
संतरे के सूखे छिलके का पाउडर बनाकर ग्रीन टी में मिलाएं। यह फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है और पेट की जिद्दी चर्बी कम करने में सहायक होता है।
मिठाई की चाह ऐसे करें पूरी
मीठा खाने की इच्छा हो तो संतरे से बनी हेल्दी डेजर्ट्स अपनाएं। इससे चीनी का सेवन कम होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
वर्कआउट के बाद संतरा क्यों जरूरी
एक्सरसाइज के बाद संतरा खाने से शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं। इससे मसल्स रिकवरी तेज होती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।