आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को अंदर से मजबूत रखना सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। इसके लिए लोग महंगे सप्लीमेंट्स और तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन एक देसी विकल्प ऐसा भी है जो कम खर्च में ज्यादा फायदा देता है—छुहारा। अक्सर इसे साधारण समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि सही तरीके से सेवन करने पर ये शरीर की कई कमियों को दूर कर सकता है। खासतौर पर सुबह दूध के साथ लिया गया छुहारा शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करता है। आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक ताकत बढ़ाने वाला आहार माना गया है, जो शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाता है।
दूध और छुहारे का ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ पोषण देता है, बल्कि रोजमर्रा की थकान, कमजोरी और सुस्ती से भी राहत दिलाता है। नियमित सेवन से शरीर में होने वाले सकारात्मक बदलाव खुद महसूस होने लगते हैं।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध में भिगोया हुआ छुहारा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोज सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा और प्रोटीन मिलता है। दूध और छुहारा दोनों ही मसल्स और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। करीब 15 दिन से एक महीने में असर दिखने लगता है।
दूध और छुहारा साथ लेने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और मांसपेशियों के दर्द में भी राहत मिलती है। ये हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करता है। आप रात में छुहारे को दूध में भिगो दें या सुबह दूध में उबालकर ठंडा होने पर सेवन करें।
सुबह खाली पेट दूध में भिगोया हुआ छुहारा खाने से पुरुषों की स्टेमिना बढ़ती है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड शरीर को ताकत देते हैं और फिट बनाए रखने में मदद करते हैं।
दूध और छुहारा पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। नियमित सेवन से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और पेट साफ रहता है।
छुहारा आयरन से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। खून की कमी और कमजोरी दूर करने के लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। रोज सुबह सेवन करने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
छुहारे में मौजूद विटामिन C और विटामिन D त्वचा को पोषण देते हैं। इससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं। दूध के साथ लेने पर स्किन पर इसका असर और जल्दी नजर आता है।